फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   weather will be clear today

बूंदाबांदी ने सब्जी किसानों की बढ़ाई मुश्किलें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
weather will be clear today
अमरोहा। पिछले तीन दिन से रुक-रुक हो रही बरसात गेहूं की खेती के लिए वरदान साबित हो रही है। वहीं, सब्जी और सरसों की खेती करने वाले किसान परेशान हैं। क्योंकि लगातार बादल छाए रहने से सब्जी में कीड़ा और सरसों में माहू लगने की आशंका बढ़ गई है जबकि, लगातार बारिश का पानी भरे रहने से आलू के सड़ने का डर बना हुआ है। बुधवार को भी दिन भर बूंदाबांदी होती रही। गुरुवार से मौसम साफ रहने की संभावना है। दिन में धूप खिली रहेगी।
विज्ञापन

अमरोहा नगर के कल्याणपुरा, प्रतापनगर, रफातपुरा, अहमदनगर, सोतवाली मढैया, शिव नगर, बंबूगढ़, केतवाली, मीरा सराय, बेगम सराय, किशनगढ़, लक्ष्मनवाली मढैया आदि क्षेत्रों में हजारों हेक्टेयर जमीन में सब्जी की फसल खड़ी हैं। ऐसे में पिछले तीन दिनों से जिले में रुक-रुक कर बरसात हो रही है। लगातार बारिश होने से आलू-गोभी की खेती करने वाले किसान परेशान हैं। जलभराव से खेतों में आलू के सड़ने का डर है। मौसम का मिजाज यही रहा तो सब्जी की फसलों में कीड़ा और सरसों में माहू लगने की आशंका है। ऐसे में यह बारिश वाला मौसम सब्जी उगाने वाले किसानों के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार ने बताया कि फिलहाल बारिश से फसलों को कोई नुकसान नहीं हैं। लगातार आसमान में बादल छाए रहने से सरसों की फसल में माहू और सब्जी की फसलों में कीड़ा लगने की आसार हैं। यदि तेज बारिश होती है तो सब्जी की फसलों में पानी भराव न होने दें। हालाकि आगे मौसम साफ रहने की संभावना है। धूप खिली रहेगी। बुधवार को दिन का न्यूनतम तापमान 10 और अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed