फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   weather had been cool, school open

डीएम अंकल ने की छुट्टी, स्कूल वालों ने रुलाया

Wed, 11 Jan 2017 11:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Wed, 11 Jan 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
weather had been cool, school open
पानी की बर्बादी से गहराता संकट।
जहां डीएम के आदेश पर बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों में छुट्टी के आदेश पर अमल हुआ, वहीं कुछ निजी स्कूलों ने आदेेेशों को ठेंगा दिखाते हुए स्कूल खुले रखे। स्कूल प्रबंधकों की मनमानी के चलते बच्चों को सर्दी में कांपते हुए स्कूल पहुंचना पड़ा।
विज्ञापन


इससे बच्चों को सर्दी में खासी परेशानी उठानी पड़ी है। प्रबंधकों की मनमानी से अभिभावकों में रोष व्याप्त है। अभिभावकों ने डीएम से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। डीएम ने आदेश पर अमल न करने वाले स्कूल प्रबंधकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। 
विज्ञापन


जिला प्रशासन ने मंगलवार को शीतलहर के चलते जिले के कक्षा एक से लेकर आठ तक के सभी स्कूलों को ग्यारह जनवरी और बारह जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए थे। बुधवार को बेसिक शिक्षा विभाग के सभी स्कूलों में आदेश पर अमल हुआ। लेकिन जिले के कई निजी स्कूल प्रबंधकों ने डीएम के आदेशों का उल्लंघन करते हुए स्कूल खुले रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें अमरोहा, नौगावां सादात, गजरौला आदि क्षेत्रों के कुछ स्कूल शामिल हैं। स्कूल प्रबंधकों की मनमानी के चलते बच्चों को सर्दी में कांपते हुए स्कूल जाने पर मजबूर होना पड़ा। अभिभावकों ने रोष व्याप्त है। अभिभावकों ने फोन पर प्रशासन को स्कूल खुले होने की शिकायत की, व्हाट्स एप पर स्कूलों के खुले होने की खबर चलती रही। किसी ने आनन फानन में स्कूल बंद किए तो किसी ने बारह बजे के बाद स्कूल बंद किए।

जिलाधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि स्कूल खुले रहने की शिकायतें मिली हैं, संबंधित स्कूल प्रबंधक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। बच्चों की सेहत से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। गुरुवार को सख्ती से आदेश पर अमल कराया जाएगा। 

सर्दी से कांपा अमरोहा, पाइप में जमा पानी 
अमरोहा। पहाड़ों पर बर्फबारी के चलते मैदानी इलाके कांप उठे हैं। समूचा जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। सर्दी ने जिंदगी की रफ्तार को रोक दिया है। इससे तापमान में भारी गिरावट आई है। अधिकतम तापमान बीस डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। अमरोहा नैनीताल बना है।

पानी की टंकियों के पाइप में पानी जम गया है। पाइप से बर्फ निकली है। वहीं खेतों में बर्फ के सामान सफेद पाला की चादर बिछी रही। सितम ढहाने वाली सर्दी के चलते लोग घरों में दूबके रहे। बाजार से लेकर मुख्य रास्तों पर आवाहजाही को ब्रेक लगा। खिली धूप में लोगों की कंपकंपी छूटती रही।  बर्फीली हवाओं ने कहर बरपाया। 

सप्ताहभर से बिगड़ा चल रहा मौसम मिजाज बुधवार को और तल्ख हो गया है। मंगलवार की रात्रि में पाले ने जमकर कहर बरपाया है। इससे तापमान लुढकर चार डिग्री पहुंच गया है। सुबह उठकर जब लोगों खेतों पर पहुंचे तो खेतों में पाले की सफेद चादर बिछी रही। जैसे आसमान से बर्फ की बारिश हुई है। इससे सुबह कड़ाके की सर्दी के बीच हुई।

बिस्तर से उठते ही लोगों की कंपकंपी छूटती रही। पानी की टंकियों का पानी जम गया है। गन्ना समिति के चेयरमैन भगत सिंह बॉबी ने बताया के सुबह जब पौधों को पानी देने के लिए उठे तो टंकी के पाइस से पानी नहीं निकला। उसमें बर्फ जमी हुई थी। पाइप को एक-दो बार झटका तो उसमें बर्फ जमी हुई निकली। पाइप में जो पानी भरा हुआ था उसकी बर्फ बन गई। पाइप को झटका तो दूर तक जमीन पर बर्फ बिछ गई। इस नजारे केे उन्होंने कैमरे में कैद किया। 


उधर, बर्फीली हवाओं ने जमकर कहर बरपाया। दिन में धूप खिलने से कुछ सुकून मिला, लेकिन सर्द हवाओं के चलते दिनभर ठिठुरन बनी रही। ऊपर से चल रही बर्फीली हवाएं कांटों की तरह चुभ रही थी। जिसकी मार से लोग कांप उठे। लेकिन रह-रहकर चल रही हवाएं ठिठुरन पैदा कर रही थीं। शाम को फिर से बर्फीली हवाओं ने सितम ढाहना शुरू कर दिया। अधिकतम तापमान 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार  डिग्री रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed