Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Weather changed again, fog put brakes on the speed of vehicles

Amroha News: फिर बदला मौसम, कोहरे ने वाहनों की गति पर लगाया ब्रेक

Wed, 15 Jan 2025 02:11 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Wed, 15 Jan 2025 02:11 AM IST
विज्ञापन
Weather changed again, fog put brakes on the speed of vehicles
अमरोहा। पिछले कुछ दिनों से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। हाल ही में हुई बारिश के बाद सोमवार को तेज धूप खिली, लेकिन मंगलवार को घना कोहरा छा गया। यही नहीं पूरे दिन कोहरे ने अपना प्रकोप दिखाया। जबकि, शीतलहर भी चलती रही। कोहरे और शीतलहर से जनजीवन प्रभावित नजर आया। कोहरे के बीच वाहन भी रेंगते नजर आए। अधिकतम तापमान 19 तो न्यूनतम 8 डिग्री दर्ज किया गया। शाम को ठिठुरन ने परेशान किया।
विज्ञापन

मंगलवार को मकर संक्रांति पर मौसम ने फिर से पलटी मार दी। जिले में सुबह कोहरे की घनी चादर छाई रही। दोपहर 12 बजे तक कोहरे की चादर हल्की हुई, लेकिन आसमान में धुंध छा गई। जिससे पूरे दिन सूरज के दर्शन नहीं हो सके। वहीं, शीतलहर चलने से ठंड का असर और बढ़ गया। लोग ठंड से ठिठुरते दिखे। इससे पूर्व शनिवार को रातभर हुई बारिश हुई थी, जबकि रविवार मौसम साफ रहा था। वहीं सोमवार को दिनभर चटक धूप खिली रही। मंगलवार की सुबह चार बजे से ही घना कोहरा छा गया। दोपहर तीन बजे के बाद सूर्यदेव दिखाई भी दिए, लेकिन कोहरे की धुंध के चलते धूप नहीं निकल सकी। शाम पांच बजे के बाद ठिठुरन और अधिक बढ़ गई। बाजार में चहल पहल कम होने के साथ लोग अलावा का सहारा लेते नजर आए। जिला कृषि अधिकारी बबलू कुमार ने बताया कि आने वाले दो से तीन दिन तक कोहरा छाए रहने के आसार बने हैं। वहीं, बुधवार रात्रि और बृहस्पतिवार को बारिश की भी संभावना बनी है। जिससे ठंड में और इजाफा होगा।
विज्ञापन

नौचंदी छह तो चंडीगढ़ एक्सप्रेस ढाई घंटा लेट पहुंची

अमरोहा। कोहरे के बीच लगातार ट्रेनों की रफ्तार पर ब्रेक लग रहा है। मंगलवार छह ट्रेनें अपनी निर्धारित समय से काफी देरी से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक सरदार सिंह ने बताया कि नौचंदी एक्सप्रेस छह घंटा तो चंडीगढ़ एक्सप्रेस ढाई घंटा देरी से पहुंची। इसके अलावा काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस दो घंटा, सत्याग्रह व आलाहजरत एक्सप्रेस सवा घंटा लेट पहुंची। जबकि, इंटरसिटी, सद्भावना व पदमावत एक्सप्रेस एक-एक घंटा देरी से पहुंची। ट्रेनों की धीमी रफ्तार के चलते यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बताया कि कोहरे के चलते पीछे से ही ट्रेनों की रफ्तार धीमी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed