फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   weather,amroha,alert

मानसून की आहट से घबराहट..बाढ़ चौकियांे को किया अलर्ट

Thu, 16 Jun 2016 01:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा Updated Thu, 16 Jun 2016 01:17 AM IST
विज्ञापन
weather,amroha,alert
सामग्री के दो पोत श्रीलंका भेजे - फोटो : Indian navy
मानसून की आहट से बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया गया है। बाढ़ चौकियों पर सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी गई है। बाढ़ आते ही अपने स्तर से सभी विभागों को चौबीस घंटे अलर्ट रहते हुए राहत कार्य में जुटना होगा। तटबंधों को दुरुस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन


गंगा के जल स्तर पर नजर रखने के लिए जिला मुख्यालय और हसनपुर, धनौरा तहसील पर कंट्रोल रूम जल्द चालू होने वाला है। जिन गांवों में बाढ़ का पानी हर साल भरता है। उन गांवों को बाढ़ आने पर खाली कराया जाएगा। गांवों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के लिए स्थान चिह्नित करने के एसडीएम और तहसीलदारों को निर्देश दिए गए हैं। खादर क्षेत्रों में बाढ़ का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


बता दें कि हसनपुर और धनौरा तहसील क्षेत्र करीब सवा सौ गांव हर साल बाढ़ से प्रभावित होते हैं। ये गांव गंगा के खादर क्षेत्र में स्थापित हैं। मानसून की आहट से प्रशासन बाढ़ से बचाव को लेकर गंभीर हुआ है। समय रहते सभी विभागों को अपने स्तर से बाढ़ से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ से बचाव को कार्य योजना तैयार कर ली गई है। जिले की ग्यारह बाढ़ चौकियों पर अधिकारी, कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। बाढ़ आने पर संबंधित विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों को बाढ़ चौकियों पर मुस्तैद रहते हए बाढ़ से बचाव में जुटना होगा। अपने स्तर से राहत सामग्री पहुंचानी होगी। सभी बाढ़ चौकियों पर वायरलेस सेट स्थापित कराने को पुलिस अधीक्षक को निर्देशित किया गया है। तटबंधों को दुरुस्त कराया जा रहा है। 


बाढ़ से निपटने के लिए सभी तैयारी कर ली गई हैं। सभी विभागों को अपने स्तर से बाढ़ से निपटने को तैयार रहने को निर्देशित किया गया है। बाढ़ चौकियां अलर्ट कर दी गई हैं। अधिकारी, कर्मचारियों की डयटी लगाई गई हैं। जिला मुख्यालय में जल्द ही कंट्रोल रूम चालू हो जाएगा। बाढ़ से बचाव को सभी उपकरण उपलब्ध हैं। जरूरत पड़ने पर सेना की मदद ली जाएगी। सेना के अफसर पूर्व में बाढ़ के संबंध में जिले की भौगोलिक स्थिति का अवलोकन कर चुके हैं। फिलहाल जनपद में बाढ़ का कोई खतरा नहीं है।  -महमूद आलम अंसारी, अपर जिलाधिकारी अमरोहा

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed