फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Wave Mill did not pay the outstanding sugarcane price

Amroha News: चेतावनी के बाद भी वेव मिल ने नहीं किया बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 05:48 AM IST
विज्ञापन
Wave Mill did not pay the outstanding sugarcane price
अमरोहा। विभागीय आदेश के बाद भी मंडी धनौरा की वेव शुगर मिल किसानों का बकाया गन्ना भुगतान करने में लापरवाही कर रही है। चेतावनी के बाद भी मिल किसानों का भुगतान करने में नाकाम रही है। मंगलवार को फिर से डीसीओ ने मिल प्रबंधन के साथ बैठक करते हुए शीघ्र भुगतान करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीसीओ ने कहा कि समय से भुगतान न होने पर आगामी पेराई सत्र में मिल के क्रय केंद्रों में कटौती की जाएगी। साथ ही चीनी, शीरा, बेगास, एथनॉल के स्टॉक गोदामों पर निगरानी के लिए विभागीय अधिकारियों की तैनाती भी होगी। जिले में किसानों से गन्ने की खरीद करने में ही नहीं, बल्कि किसानों का बकाया भुगतान भी समय से न करने में धनौरा की वेव शुगर मिल सबसे अव्वल है। किसानों से खरीदे गए गन्ने का 63.29 करोड़ रुपये का भुगतान वेव शुगर मिल द्वारा नहीं किया गया है। इसको लेकर विगत पांच जून को भी डीसीओ मनोज कुमार ने मिल प्रबंधन के साथ बैठक करते हुए पंद्रह दिनों में किसानों का बकाया भुगतान करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

लेकिन इसके बाद भी शुगर मिल ने लापरवाही बरतते हुए किसानों का बकाया गन्ने का भुगतान नहीं किया। मंगलवार को फिर से अपने कार्यालय पर मिल प्रबंधन के अधिकारियों को तलब करते हुए भुगतान के संबंध में जानकारी की। इस पर शुगर मिल प्रबंधन ने आगामी तीन दिनों के भीतर 11 करोड़ रुपये का भुगतान करने का आश्वासन दिया। डीसीओ ने फिर से चेतावनी देते हुए कहा कि समय से भुगतान नहीं हुआ तो, मिल के क्रय केंद्रों में कटौती कर दी जाएगी। उन्होंने धनौरा के गन्ना समिति सचिव को चीनी मिल पर विलंबित अवधि के देय गन्ना मूल्य पर ब्याज की गणना कराकर चीनी मिल को ब्याज का नोटिस जारी करने के निर्देश भी दिए। साथ ही कहा कि मिल के चीनी, शीरा, बेगास, एथनॉल के स्टॉक गोदामों पर निगरानी के लिए विभागीय अधिकारियों की तैनाती भी की जाएगी। जिससे प्राप्त होने वाली राशि से किसानों के बकाया गन्ना भुगतान कराया जाएगा। बैठक में चीनी मिल के गन्ना महाप्रबंधक जगतवीर सिंह, गन्ना प्रबंधक संजीव मलिक एवं धनौरा समिति के सचिव प्रभारी यतेन्द्र हल्दिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----

30 जून तक दी थी भुगतान की कार्ययोजना, प्रगति शून्य
विगत पांच जून को आयोजित हुई मिल प्रबंधन की बैठक में मिल अधिकारियों द्वारा 30 जून तक शत प्रतिशत भुगतान की कार्ययोजना उपलब्ध कराई गई थी। जिस पर डीसीओ ने दो सप्ताह के भीतर किसानों का शत प्रतिशत बकाया भुगतान करने के निर्देश दिए थे। लेकिन इसके बाद भी शुगर मिल प्रबंधन ने अपनी भुगतान की कार्य योजना को आगे नहीं बढ़ाया। दोबारा बुलाई गई बैठक में भी मिल अधिकारियों ने बकाया 63.29 करोड़ रुपये के सापेक्ष तीन दिनों में केवल 11 करोड़ रुपये का भुगतान किए जाने का आश्वासन दिया है।
-----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed