{"_id":"616b2b185a438d51ab26422d","slug":"waterlogging-on-the-road-in-front-of-the-primary-school-it-is-difficult-to-pass-jpnagar-news-mbd4063954169","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूल के पास सड़क पर जल जमाव, बाइक से गुजरना मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूल के पास सड़क पर जल जमाव, बाइक से गुजरना मुश्किल
विज्ञापन
अमरोहा कांकर सराय में सड़क पर जलभराव।
- फोटो : JPNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। डेंगू के बढ़ते संक्रमण केे बीच देहात में सफाई व्यवस्था बदहाल है। जोया ब्लॉक के गांव कांकर सराय में प्राथमिक स्कूल के सामने की सड़क पर काफी समय से जल जमाव है। इसके चलते लोगों का गुजरना मुश्किल हो गया है। साथ ही प्राथमिक विद्यालय के परिसर में भी नालियों का गंदा पानी घुस गया है। जिससे स्कूली बच्चों को भी परेशानी हो रही है। साथ ही स्कूल के पास गंदगी के ढेर हैं। बावजूद इसके पंचायती राज विभाग उदासीन है। गांववालों ने सीडीओ चंद्रशेखर शुक्ल से शिकायत की है। उनसे गांव में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग की है।
जोया ब्लॉक के बड़ी ग्राम पंचायतों में शामिल कांकर सराय में स्वच्छता अभियान बेमानी साबित हो रहा है। गांव के हाजी इरशाद, नूर अहमद, मनसूब हुसैन, मुस्तकीम आदि शनिवार को विकास भवन पहुंचे। हालांकि संपूर्ण समाधान दिवस यानी तहसील दिवस में धनौरा में मौजूद होने के चलते मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद गांववालों ने कार्यालय में शिकायती पत्र दिया। गांववालों ने बताया कि अमरोहा-डिडौली मार्ग पर स्थित कांकर सराय गांव में सफाई व्यवस्था नहीं हो रही है। स्कूल के सामने के मुख्य मार्ग पर जल जमाव हो रहा है। इसके चलते संक्रामक बीमारी के फैलने की आशंका बढ़ गई है। गांववालों ने बताया कि सड़क पर जल जमाव से गुजरने में मुश्किल हो रही है।
मलेशिया गांव में सफाई कर्मचारी तैनात करें
अमरोहा। डेेंगू का गढ़ बना जिले का मलेशिया गांव में सफाई व्यवस्था बदहाल है। सीएमओ डॉ. संजय अग्रवाल ने कहा है कि गांव में कई जगहों पर जल भराव, कीचड़ और गंदगी के बारे में जानकारी मिली है। उन्होंने डीपीआरओ से गांव में सफाई कर्मचारी भेजने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
गांवों में सफाई व्यवस्था बेहतर रखने को निर्देश दिए गए हैं। फॉगिंग और एंटी लॉर्वा का छिड़काव कराया जा रहा है। गांव में जल जमाव के प्रकरण की स्थलीय निरीक्षण करूंगा। चंद्रशेखर शुक्ल, सीडीओ