फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   water

बारिश से सड़कों पर भरा पानी, घरों से निकला मुश्किल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 13 Dec 2019 11:36 PM IST
विज्ञापन
water
अमरोहा में बारिश के बाद मुख्य बाजार कोट में जलभराव। - फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। बेमौसम बारिश से शुक्रवार को शहर के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। सुबह में सड़कें कीचड़ से सनी मिलीं। इसके चलते स्कूल भेजने में परिवारवाले परेशान हो गए। बच्चों के यूनिफॉर्म पर कीचड़ की छींटे पड़ गई वहीं जूते भी खराब हो गए। किसी तरह बस स्टॉप तक ले गए। वहीं, दिन में बारिश से सड़कें पानी से लबालब भर गईं। नालियों की गंदगी सड़कों पर पसर गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को भोर तक पानी बरसा। लगभग छह बजे बारिश बंद हुई। इसके बाद लोगों को सुकून मिला। कुछ देर में सड़कों से पानी गायब हो गया, लेकिन सड़कों पर कीचड़ फैल गया। इसके साथ ही घरों में बच्चों को तैयार कराने के लिए महिलाएं जुट गईं। सुबह लगभग सात स्कूल वाहन मोहल्ले की सड़कों पर आने लगे। अभिभावकों ने बच्चों को तैयार करा बस स्टॉप पर पहुंचे। बच्चों को वहां तक पहुुंचने में यूनिफॉर्म और जूते खराब हो गए। यूनिफॉर्म पर कीचड़ की छींटे पड़ गईं। इसके बाद बच्चे मन मसोस कर स्कूल में पहुंचे। दिन में लगभग 11 बजे दोबारा मौसम में बदलाव आ गया। रुक-रुक हुई बारिश से शहर के कोट चौराहा, नगर पालिका, जामा मस्जिद, बड़ा दरबार, दानिशमंदान, नल चौराहा, सराय कोहना, तहसील और आसपास के विभिन्न इलाकों में पानी से सड़कें डूब गईं। शहर के विभिन्न इलाकों की नालियां ओवरफ्लो होने लगी। इसके चलते गंदे पानी के बीच से होकर लोग गुजरें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed