{"_id":"644c2c619f8cc719c6079616","slug":"watchman-caught-doing-cow-slaughter-in-closed-factory-partner-absconding-jpnagar-news-c-15-1-129699-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बंद फैक्टरी में गोकशी कर रहे चौकीदार को पकड़ा, साथी फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बंद फैक्टरी में गोकशी कर रहे चौकीदार को पकड़ा, साथी फरार
विज्ञापन
गजरौला (अमरोहा)। औद्योगिक चौकी से महज डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर बंद फैक्टरी में गोकशी कर रहे चौकीदार को पुलिस ने पकड़ लिया, जबकि उसके साथी भागने में कामयाब रहे। मौके से पुलिस ने मांस और अवशेष, वध करने के उपकरण बरामद किए। घटना की सूचना पाकर आसपास के लोग एकत्र हो गए। मौके की नजाकत को भांपते हुए रजबपुर व मंडी धनौरा थाना पुलिस बुला ली गई। मांस को परीक्षण के बाद गड्ढा खोदकर दबवाया गया।
औद्योगिक चौकी क्षेत्र में शुक्रवार की शाम पांच बजे चामुंडा मंदिर के पुजारी जगुआर सिंह को कुछ ही दूर पर बंद पड़ी फैक्टरी से खटखट की आवाज आई। आवाज संदिग्ध लगने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सीओ ने बताया जानकारी मिलते ही चौकी के पुलिसकर्मी बंद फैक्ट्री में पहुंचे। उनको देख तीन-चार लोग दीवार कूद कर भाग गए, जबकि एक को पकड़ लिया गया। पुलिसकर्मियों ने आला अफसरों को सूचना दी।
खबर मिलते ही सीओ और थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अंदर फैक्टरी में जाकर देखा तो एक गोवंशीय पशु कटा हुआ था। पशु के अवशेष पड़े थे। बराबर में ही वध करने के उपकरण भी मिले। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पशु चिकित्सक को बुलाकर मांस का परीक्षण कराया। मांस गोवंशीय पशु का होने की पुष्टि किए जाने पर जेसीबी से मांस को गड्ढा खोदकर दबवाया गया। सीओ ने बताया कि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथियों के बारे में जानकारी की जा रही है। रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
आसपास के लोगों में पुलिस के प्रति आक्रोश
चौकी से महज डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर गोकशी की खबर मिलते ही आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। आक्रोशित लोगों ने पुलिसकर्मियों पर मिलीभगत का आरोप लगाया। कहा कि चौकी के निकट गोकशी की जा रही थी और पुलिसकर्मियों को भनक नहीं लगी। ग्रामीणों का आरोप है कि गोकशी काफी समय से की जा रही है। उनका आक्रोश देख सीओ ने रजबपुर व मंडी धनौरा थाना पुलिस को बुला लिया। आक्रोशित लोगों को समझाकर शांत किया गया।