फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   vts failed of roadways buses

रोडवेज बसों के व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम फेल, नहीं मिलती लोकेशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 01:03 AM IST
विज्ञापन
vts failed of roadways buses
अमरोहा। डिपो से निकलते ही अमरोहा की 76 बसें ‘लापता’ हो जाती हैं। बस कहां, किस स्पीड से दौड़ रही, इसका भी पता नहीं चल रहा। इसका कारण यह है कि यात्रियों की सहूलियत के लिए रोडवेज बसों में लगाए गए व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम फेल हो गए हैं। जिसके चलते बसों की लोकेशन नहीं मिल रही है। इस कारण चालक अपनी मन मुताबिक स्पीड से गाड़ी चला रहे हैं। होटल-ढाबों पर लंबे समय तक ठहरते हैं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में विभाग के अधिकारियों ने कई बार शासन को पत्र लिखा, लेकिन कोई हल नहीं निकला है। लिहाजा डिपो की करीब 76 बसें बगैर लोकेशन सड़कों पर दौड़ रही हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश सरकार ने यात्रियों की सहूलियत के लिए सरकारी और अनुबंधित रोडवेज बसों में व्हीकल ट्रैकिंग सिस्टम (वीटीएस) सिस्टम लगवाए थे। इस सिस्टम के जरिए बसों की लोकेशन और बस किस स्पीड में चल रही है बस कहां खड़ी है, इसकी सही जानकारी मिल जाती थी। डिपो पर बैठे विभाग के अधिकारी बसों की लोकेशन चेक करते रहते थे। लेकिन अमरोहा डिपो की सभी बसों के सिस्टम फेल हो चुके हैं। जिससे बसों की सही लोकेशन और उनकी स्पीड के बारे में नहीं पता चल पा रहा है। इस समय निगम की 62 और अनुबंधित 14 बसें सड़कों पर दौड़ रही हैं। लेकिन विभागीय अधिकारियों को लोकेशन की कोई जानकारी नहीं रहती है। कभी-कभी पूछने पर चालक सही जानकारी दे तो ठीक, वरना बसों पर चालक-परिचालक की मनमानी चलती है।
विज्ञापन

रोडवेज बस स्टेशन इंचार्ज भारत सिंह ने बताया कि सपा शासन काल में बसों में सिस्टम लगाए गए थे। इसके लिए शासन स्तर पर एक निजी कंपनी अनुबंधित की गई थी। फिलहाल कंपनी का अनुबंध रद्द चल रहा है। जिस कारण उन्होंने सर्विस देने से इंकार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed