फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Voting for the post of President will be held on 23rd

अध्यक्ष पद के लिए 23 को होगा मतदान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
Voting for the post of President will be held on 23rd
सदर तहसील बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन के दौरान सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। अध्यक्ष पद के लिए आगामी 23 दिसंबर को मतदान होगा है। जबकि अन्य पदों पर निर्विरोध नामांकन हो गया है।
विज्ञापन

शनिवार को बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में नामांकन पत्रों की जांच हुई। जिसमें सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए। अध्यक्ष पद के लिए चंद्रपाल सिंह एडवोकेट और हुकम सिंह चौहान एडवोकेट के मध्य मुकाबला होगा। जबकि महासचिव पद पर केवल मोहम्मद शौकीन मंसूरी एडवोकेट ने नामांकन कराया था। जिसके चलते उनका निर्विरोध निर्वाचन हो गया है।
विज्ञापन

वहीं कोषाध्यक्ष पद के लिए कुमार गौरव एडवोकेट, उपाध्यक्ष पद के लिए नासिर हुसैन एडवोकेट, महेश यादव एडवोकेट, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए खालिद हुसैन एडवोकेट का निर्विरोध निर्वाचन हो गया है। अब केवल अध्यक्ष पद पर चुनाव होना बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

23 दिसंबर को मतदान कराया जायेगा। मतदान का समय सुबह 11 बजे से शाम 3 बजे तक बार रूम में संपंन होगा। मतगणना 24 दिसंबर को कराई जाएगी। जांच के दौरान चुनाव अधिकारी हबीब अहमद, हरज्ञान सिंह, विमल किशोर वन्देमातरम, मोहम्मद अमजद, वसीम अहमद तुर्क मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed