फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   voters awaeness camp

लोकतंत्र की मजबूती राष्ट्र की मजबूती है

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
voters awaeness camp
अमरोहा। जेएस हिंदू पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना के दूसरे वनडे कैंप के अंतर्गत मतदाता जागरूकता विषय पर पोस्टर, स्लोगन और गीत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें छात्र-छात्राओं ने सुंदर प्रस्तुति दी। इस दौरान रैली निकालकर लोगों को मतदान करने के लिए जागरूक किया।
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में गोष्ठी का आयोजन किया गया। डॉ. अशोक रुस्तगी ने कहा की इस समय पंचायत चुनाव आने वाले हैं। अच्छे लोकतंत्र के लिए शत-प्रतिशत मतदान करने के लिए छात्र-छात्राएं अपने-अपने क्षेत्र और गांव की जनता को प्रेरित करें। डॉ. संयुक्ता चौहान ने कहा जो जनता का हित करने वाला हो, ऐसे प्रत्याशी का चुनाव करें। स्वार्थभाव से वोट न डाले। शत-प्रतिशत मतदान कराने के लिए छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई। डॉ. पीयूष शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती राष्ट्र की मजबूती है। घर-घर में संदेश फैलाएं, मतदान करने जरूर जाएं। इस दौरान ऐश्वया, पूनम,स्वाति, आंचल, विश्वेंद्री, अपूर्वा, तरुषी, बबीता, लक्ष्मी, आरती जूही शिवानी, लायबा, आमरिन, समीरा, शिवम, आकाश, विकास, जीशान, राहुल राणा, अपूर्वा, सौम्या, मनु, कीरत गुप्ता, फहमीद, जिशान, अर्श, मुंतजीम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed