फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Voter list revision, more than 1.22 lakh votes of the district deleted, number decreased

Amroha News: मतदाता सूची पुनरीक्षण, जिले के 1.22 लाख से अधिक वोट कटे, संख्या घटी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 Apr 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Voter list revision, more than 1.22 lakh votes of the district deleted, number decreased
अमरोहा। जिले में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के बाद मतदाता सूची में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान जनपद में 1.22 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए हैं, जिससे एसआईआर से पहले मतदाताओं की संख्या के सापेक्ष संख्या में कमी आई है।
विज्ञापन

एसआईआर प्रक्रिया से पहले जिले में कुल 13,70,374 मतदाता थे, जो अब घटकर 12,48,111 रह गए हैं। इस प्रकार कुल 1,22,263 मतदाताओं के नाम सूची से काट दिए गए हैं। विधानसभा वार आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे अधिक अंतर मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र में देखने को मिला, जहां 39,706 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इसके बाद हसनपुर विधानसभा में 33,760 वोट कटे हैं। अमरोहा विधानसभा क्षेत्र में 26,223 और नौगावां सादात विधानसभा में 22,574 मतदाताओं के वोट कटे हैं। एसआईआर के दौरान मृत, स्थानांतरित या डुप्लीकेट नामों को हटाने की प्रक्रिया अपनाई गई, जिसके चलते यह संख्या सामने आई है। हालांकि, इतने बड़े पैमाने पर नाम कटने के बाद कई लोगों में चिंता भी देखी जा रही है। अधिकारियों की माने तो यदि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से गलती से हट गया है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के तहत पुनः आवेदन कर अपना नाम जुड़वा सकता है। इसके लिए बीएलओ या संबंधित निर्वाचन कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है। मतदाता सूची का शुद्धिकरण चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने के लिए जरूरी है, लेकिन इसके साथ यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान के अधिकार से वंचित न रह जाए। जिले में मतदाता सूची में हुए इस बड़े बदलाव के बाद अब सभी की नजर आगामी चुनावों पर पड़ने वाले इसके प्रभाव पर टिकी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed