फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   voilence at rajabpur toll plaza

रजबपुर टोल प्लाजा पर मारपीट-तोड़फोड़

Tue, 30 Jan 2018 01:29 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला/रजबपुर। 
ब्यूरो अमर उजाला/रजबपुर।  Updated Tue, 30 Jan 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
voilence at rajabpur toll plaza
टोल प्लाजा पर घायल जैनब - फोटो : अमर उजाला
रजबपुर टोल प्लाजा पर रविवार की आधी रात को ट्रक चालकों और टोल कर्मियों की बीच जमकर मारपीट हुई। गुस्साए चालकों ने टोल पर तोड़फोड़ कर दी। वहीं, घायल ट्रक चालक को जोया सीएचसी में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर निवासी जैनब रविवार रात को तीन बजे के करीब ट्रक लेकर रजबपुर टोल प्लाजा पर पहुंचा। टोल की पर्ची कटाने के बाद वह ट्रक लेकर आगे बढ़ा तो टोल कर्मियों ने ओवर लोड बताकर ट्रक रोक लिया। इसके बाद ट्रक वजन कराने के लिए वह टोल प्लाजा के कांटे पर पहुंचा। जहां टोल कर्मियों से कहासुनी हो गई। टोल कर्मी उसे मारने पीटने लगे। टोल कर्मियों ने लोहे की राड से सिर पर  वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। घटना की जानकारी होने पर दूसरे ट्रक चालक भड़क गए। एकजुट होकर टोल कर्मियों से भिड़ गए। दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस बीच टोल कर्मियों को बचना भारी पड़ गया। इस दौरान ट्रक चालकों ने टोल केबिन में जमकर तोड़फोड़ की। इसके बाद टोल पर घंटे भर जाम की स्थिति बनी रही। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाम खुलवाया। 
विज्ञापन

साथ ही घायल चालक को जोया सीएचसी भिजवाया। टोल मैनेजर संदीप का कहना है कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। वह ब्रजघाट में है। मामले की जांच कराई जाएगी। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed