{"_id":"683b60df88759b7a85060b6e","slug":"vishwa-hindu-parishad-and-bajrang-dal-workers-demonstrated-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-140996-2025-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
Sun, 01 Jun 2025 01:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sun, 01 Jun 2025 01:34 AM IST
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने शनिवार को हिंदू लड़कियों के गायब होने के विरोध में एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि बकरीद पर गोवंशीय पशुओं की कुर्बानी दी गई तो गंभीर परिणाम होंगे। बजरंग दल ने एसडीएम को ज्ञापन भी सौंपा है।
बजरंग दल के प्रांत प्रमुख हेमंत सारस्वत ने कहा कि थाना धनौरा व बछरायूं क्षेत्र से कई लड़कियां गायब हो चुकी हैं। कई दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस उनको तलाश नहीं कर पाई है। बछरायूं के एक गांव में मुस्लिम समुदाय युवक द्वारा हिंदू समाज की लड़की के अपहरण के मामले में कार्रवाई न करने का आरोप लगाया।
बजरंग दल ने एसडीएम को ज्ञापन देकर चेतावनी दी है कि बकरीद पर गोवंशीय पशु समेत किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी देने पर उग्र आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में मस्जिदों में अजान के लिए लाउडस्पीकर की आवाज को नियंत्रित करने की मांग भी की गई है। इस मौके पर विहिप के जिलाध्यक्ष अशोक सैनी, सुरजीत सिंह, दीपक यादव, अंकित सैनी, भूपेश कुमार आदि मौजूद थे।