{"_id":"6920d842e2d7a269a404db34","slug":"villages-became-urban-but-remained-villages-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-151926-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: गांव हुए शहरी... पर रहे गांव के गांव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: गांव हुए शहरी... पर रहे गांव के गांव
विज्ञापन
अमरोहा। सीमा विस्तार के बाद नगर पालिका में शामिल हुईं 21 ग्राम पंचायतें शहरी तो हो गई लेकिन इनमें सुविधा गांव जैसी भी नहीं है। पालिका में शामिल होने के बाद इन ग्राम पंचायतों के लोगों को उम्मीद थी कि शहरी होने के साथ उन्हें सड़क, पानी व स्ट्रीट लाइट जैसी मूलभूत सुविधाओं का लाभ मिलेगा लेकिन इनकी आस अभी अधूरी है। इन वार्डों में सड़कें खराब हैं। यहां न तो पानी निकासी की ही मुकम्मल व्यवस्था है और न ही पथ प्रकाश की। शहरी हुए यह गांव आज भी विकास के नाम पर पिछड़े हैं।
साल 2023 में हुए पालिका चुनाव से पहले आसपास की 21 ग्राम पंचायतों को 45 गांवों को अमरोहा नगरपालिका में शामिल किया गया था। सीमा विस्तार के बाद इन गांवों में शहर की तरह विकास कराया जाना था लेकिन यहां के ग्रामीण पालिका प्रशासन की अनदेखी की शिकार हो रहे हैं।
लोगों को उम्मीद थी कि जिला मुख्यालय का हिस्सा बनने के बाद विकास होगा और शहर जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी लेकिन धीरे-धीरे समय बीतने के बाद विकास तो दूर, अन्य कार्य भी नहीं हो सके हैं। वार्ड में तब्दील हुए इन गांवों की हालत आज भी बदहाल है। इन वार्डों में पानी निकासी के लिए नाला निर्माण, सड़क निर्माण व पथ प्रकाश व्यवस्था पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है। लोगों का कहना है कि पालिका द्वारा सफाई व्यवस्था भी यहां रोज का हिस्सा नही है।
विज्ञापन
सिरसा गढ़ में पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं
नगर पालिका का हिस्सा हुई सिरसागढ़ पंचायत में सड़कों पर रात में अंधेरा छाया रहता है। यहां पथ प्रकाश की व्यवस्था नहीं है। खंभों से लाइटें ही गायब हैं। पेयजल के लिए पाइपलाइन तो बिछाई गई है लेकिन उसमें अभी जलापूर्ति शुरू नहीं हो सकी है। इस वार्ड के रहने वाले परमानंद ने बताया कि कई बार कहने व शिकायत के बाद भी पथ प्रकाश की व्यवस्था को सुधारा नहीं जा सका है।
पंडकी में नाली व सड़कें टूटीं
पंडकी में लोग सड़क पर हो रहे जलभराव के बीच से गुजरने के लिए मजबूर हैं। यहां जगह-जगह सड़कें टूटी हुई हैं। पानी निकासी के लिए नाले की व्यवस्था भी ठीक नहीं है जिससे पानी सड़कों पर उतर आता है। साफ-सफाई के अभाव में गंदगी से नालियां अटी हुई हैं। प्रकाश सिंह, महेंद्र सिंह व हरदयाल आदि ने बताया कि खराब हुई लाइटों को काफी दिन पूर्व पालिका द्वारा खोल कर ले जाया गया लेकिन अभी तक उनको ठीक कर नहीं लगाया जा सका है।
अली मोहम्मदपुर में सफाई न होने से लोग परेशान
हसीन अहमद, गुले हसन, दिलशाद व शानू आदि का कहना है कि यहां गंदगी ने लोगों को जीना दुश्वार किया हुआ है। पालिका द्वारा नियमित साफ-सफाई नहीं की जाती है। गंदगी से नालियां अटी पड़ी हैं। सड़कों की हालत भी यहां ठीक नहीं है। कई बार कहने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
यह गांव हुए थे शामिल
खालकपुर खुर्द, कलाली, दुर्गपुर, मिलक मोहम्मदी, मोहनपुर नाजिब जनूब, अमरोहा देहात, गुलड़िया, अलहेदादपुर खुर्द, मीरा सराय, सलेमपुर हेमनगर, हुसैनपुर निकट मालीखेड़ा, अली मोहम्मदपुर, मकसूदपुर, पंडकी, रायपुर खुर्द, रामपुर घना, दासीपुर, पचोकरा मेहरबान अली, उमरपुर, केशोपुर, एवजाबाद, पिलक सराय, नाजरपुर खुर्द, रायपुर खुर्द, रायपुर कला, उकसी, अहरोई, मिलक बिकनी, हाशमपुर, महुवा, दूल्हापुर, दाऊद सराय, पंजू सराय, जलालपुर नरायन, फाजलपुर, रजाकपुर, मोहम्मदपुर भूड़ा, अकबरपुर पट्टी, महमूदपुर जत्ती, फरीदपुर घोसी, मकनपुर कस्बा सईद, चकगढ़मल गांव नगर पालिका में शामिल हुए थे।
मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना से होगा काम
नगर पालिका के ईओ डॉ. ब्रजेश कुमार ने बताया कि पालिका क्षेत्रों में विकास के लिए लगातार काम कराए जा रहे हैं। पहले भी सड़कों, नाली व पथ प्रकाश के लिए 11 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। वहीं मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना के तहत भी पांच करोड़ रुपये के विकास कार्यों के लिए प्रस्ताव स्वीकृत किया गया है। इन सभी वार्डों में प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं।