{"_id":"673a6896942cc47ebc0a0414","slug":"villagers-were-angry-over-the-poor-condition-of-the-road-and-protested-by-shouting-slogans-jpnagar-news-c-284-1-smbd1017-129363-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: बदहाल मार्ग की सुध न लेने पर ग्रामीणों में आक्रोश, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: बदहाल मार्ग की सुध न लेने पर ग्रामीणों में आक्रोश, नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
Mon, 18 Nov 2024 03:35 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Mon, 18 Nov 2024 03:35 AM IST
विज्ञापन
डिडौली क्षेत्र में चुबका पूरनपुर मार्ग पर भरा पानी। संवाद
- फोटो : संवाद
डिडौली (अमरोहा)।
क्षेत्र का चुबका-पूरनपुर गांव का मुख्य मार्ग बदहाल हो चुका है। जलभराव और कीचड़ के चलते यहां से गुजरना मुश्किल है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी पीडब्ल्यूडी अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही मार्ग के निर्माण की मांग की।
चुबका-पूरनपुर मार्ग की हालत कई वर्षों से बदहाल और जर्जर है। यह मार्ग डिडौली से पूरनपुर होकर चुबका, नगंलिया, मंजूपुरा, ढेला नंगला, कैलसा समेत 12 से ज्यादा गावों को जोड़ता है। इस पर कई वर्षों से कीचड़ और जलभराव के कारण वाहनों का निकलना दूभर हो रहा है। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीण लोक निर्माण विभाग एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों से मार्ग को ठीक करने के लिए गुहार लगा चुके हैं, लेकिन हर बार परेशान ग्रामीणों की आवाज अनसुनी कर दी जाती है। रविवार को चुबका और पूरनपुर के गामीणों ने प्रदर्शन कर लोक निर्माण विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान गोविंद सिंह, उमेश कुमार, अंकित कुमार, चंद्रमणि, रमेश, मुकेश आदि मौजूद रहे।
- पूरनपुर-चुबका मार्ग लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है। कई बार ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। ग्रामीणों ने रोड के किनारे कूड़ा डाल रखा है। जिससे परेशानी और अधिक बढ़ रही है। लिखित में भी शिकायत की जा चुकी है। सतवीर सिंह ग्राम प्रधान पूरनपुर
विज्ञापन
- सड़क पर चलना दूभर है। कई बार इसकी शिकायत उच्च अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन कोई कुछ करने को तैयार नहीं है। -सौरभ चौधरी, स्थानीय निवासी
- बार-बार शिकायत कर ग्रामीण परेशान हो चुके हैं। मामले में अधिकारियों ने संज्ञान नहीं लिया तो गांव वालों के साथ भाकियू भानू भी धरना प्रदर्शन करेगी। किसानों को गन्ना ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। - ठाकुर पोपाल सिंह, राष्ट्रीय महासचिव किसान यूनियन भानू
- मार्ग बदहाल होने से आवागमन को लेकर काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई बार छात्र-छात्राएं भी साइकिल लेकर गिर जाते हैं और उनको चोट लग जाती है। कई बार जिम्मेदारों से शिकायत की है, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। - होते राम सिंह, ग्रामीण पूरनपुर