{"_id":"65b974d2d880e8bd2d032a44","slug":"villagers-siege-mining-inspectors-car-uproar-hasanpur-news-c-284-1-smbd1016-113009-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ग्रामीणों ने खनन इंस्पेक्टर की कार का किया घेराव, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ग्रामीणों ने खनन इंस्पेक्टर की कार का किया घेराव, हंगामा
विज्ञापन
हसनपुर। मिट्टी से भरे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ने की जल्दी में खनन इंस्पेक्टर की कार तेजी से गांव में गुजर रही थी। इसी बीच रास्ते में भैंस में साइड लग गई। जबकि एक बच्चा बाल-बाल बच गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने खनन इंस्पेक्टर की कार को घेरकर हंगामा किया। बाद में पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ।
बताते हैं कि मंगलवार की दोपहर को खनन इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार अपनी कार से गांव घंसूरपुर की दिशा में जा रहे थे। सूचना मिली थी कि अवैध खनन हो रहा है। इसी जल्दी में गांव घंसूरपुर में रास्ते के किनारे खड़ी भैंस में कार की साइड लग गई। इसके बाद सड़क पार कर रहा एक छोटा बच्चा भी बाल-बाल बच गया। जिसकी जानकारी मिलने पर ग्रामीण एकजुट हो गए और उन्होंने खनन इंस्पेक्टर की कार को घेर लिया और हंगामा शुरू कर दिया। खनन इंस्पेक्टर ने कार के शीशे लॉक कर लिए और अंदर बैठे हुए ही पुलिस को सूचना दे दी।
भाजपा नेता महेश खड़गवंशी ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया। इस दौरान पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस दोनों पक्षाें को थाने ले आई। बिना किसी कानूनी कार्रवाई के ही मामले में समझौता हो गया। प्रभारी निरीक्षक विनय कुमार का कहना है कि खनन इंस्पेक्टर की कार का घेराव करने की सूचना पर पुलिस को मौके पर पहुंची। मामले में कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।