फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers are patrolling the village, armed with sticks and clubs.

Amroha News: गांव में लाठी-डंडों से लैस होकर पहरा दे रहे ग्रामीण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 01:18 AM IST
विज्ञापन
Villagers are patrolling the village, armed with sticks and clubs.
नौगांवा सादात के अलीपुर कला में तेंदुए की दहशत में रविवार की रात लाठी-डंडे लेकर गस्त करते ग्राम - फोटो : महिलाओं को जागरूक करती महिला आरक्षी।
नौगांवा सादात। तेंदुए के खौफ में नौगांवा क्षेत्र के कई गांव के लोग दहशत में है। अलीपुर कला गांव में किसान कैलाश की मौत के बाद ग्रामीण जागकर रात गुजर रहे है। लाठी- डंडों से लैस होकर गांव में पहरा दिया जा रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को तेंदुए के हमले का डर सता रहा है। शुक्रवार की रात तेंदुआ बीबड़ा कला गांव में देखा गया था। वहीं, वन अधिकारियों ने जंगल में लगाए पिंजरे में बकरी बांधी है और वॉइस रिकॉर्डिंग वाले कमरे भी लगाए हैं। नौगांवा सादात के अलग-अलग क्षेत्र में पिछले छह महीने से दिन से तेंदुआ देखा जा रहा है। क्षेत्र के गांव चंद्रकुटी के जंगल में करीब एक महीने तक तेंदुआ दिखाई देता रहा।
विज्ञापन

तेंदुए का जोड़ा दो शावकों के साथ भी देखा गया था। इस बीच अलीपुर कला गांव के रहने वाले कैलाश की मौत हो गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में जंगली जानवर के हमले से मौत की पुष्टि हुई है। ग्रामीणों में तेंदुए के हमले से मौत की चर्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वन विभाग ने भी गांव के जंगल में पिंजरा लगाया है। लेकिन, शुक्रवार की रात तेंदुआ जंगल से निकलकर बीबड़ा कला गांव में पहुंच गया। गांव में घूमता तेंदुआ मास्टर नीलपाथ सिंह के मकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया।

शनिवार की सुबह तेंदुए का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गांव में तेंदुए के घूमने वाली वीडियो देखकर ग्रामीणों में दहशत फैल गई। रविवार की देर शाम से ही अलीपुर कला के दहशतजदा ग्रामीण लाठी-डंडे से लैस होकर गांव में गश्त कर रहे हैं। गांव में जागते रहो...जागते रहो...जैसे आवाज सुनाई दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed