फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Villagers are hesitant to go to the farm due to leopard panic

तेंदुए की दहशत से खेत पर जाने से कतरा रहे ग्रामीण

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Villagers are hesitant to go to the farm due to leopard panic
दो दिन पहले खेत में काम करने वाले किसान पर तेंदुए के हमला करने की घटना का असर क्षेत्र में दिखा। घटना से दहशत में आए किसान अब खेतों पर जाने से कतरा रहे हैं। हालांकि वन विभाग की टीम ने तेंदुआ को नहीं पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा लगा रखा है, लेकिन तेंदुआ पकड़ में नहीं आ सका है।
विज्ञापन

अमरोहा देहात क्षेत्र के गांव पचोखरा गांव निवासी और किसान सरवीर सिंह शनिवार की सुबह खेत पर काम कर रहे थे, तभी अचानक तेंदुए ने उन पर हमला किया था। इस दौरान सरवीर सिंह घायल हुए, उनके शोर मचाने पर आसपास के खेतों में काम करने वाले तुरंत मौके पर पहुंचे, इस दौरान तेंदुआ किसान को छोड़ गन्ने के खेत में घुस गया था। इस दौरान ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम के साथ मिलकर तेंदुए की काफी तलाश किए। लेकिन तेंदुआ का पता नहीं चला। इस दौरान वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए जंगल में पिंजरा तो लगा दिया है। लेकिन सोमवार की शाम तक तेंदुआ पकड़ में नहीं आया है। जबकि तेंदुए की दहशत से किसान खेतों पर जाने से कतरा रहे है। डीएफओ देवमणि मिश्रा ने बताया कि तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा, इसके लिए पिंजरा लगाया गया है। यदि वह आस-पास के क्षेत्र में होगा तो पकड़ में जरूर आएगा। फिलहाल ग्रामीणों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed