{"_id":"683a1a8a18a9ec13fe0028a4","slug":"villagers-alleged-irregularities-in-development-work-jpnagar-news-c-284-1-smbd1013-140981-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: ग्रामीणों ने विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: ग्रामीणों ने विकास कार्यों में गड़बड़ी का आरोप लगाया
Sat, 31 May 2025 02:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Sat, 31 May 2025 02:22 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा। ग्राम पंचायत सरकड़ी अजीज के गांव जौजखेड़ा के लोगों ने डीएम को ज्ञापन भेजा। इसमें ग्राम पंचायत में हुए कार्यों में गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए ग्राम प्रधान व उनके पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
डीएम को दिए ज्ञापन में ग्रामीणों ने प्रधान पर बेनामी संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने विकास कार्यों की जांच कराने की मांग की। कहा कि प्रधान पति एक मुकदमे में जेल रहकर आया है। इससे हर कोई उससे डरता है।
ग्रामीणों ने कहा कि बालिका विद्यालय गांव सरकड़ी अजीज की दीवार प्रधान लता द्वारा बनवाई गई। इसे प्रधान ने गांव के पुराने खड़जों की ईटों से दीवार का निर्माण कराया है और भुगतान राशि नई ईटों से लिया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधान के पति के भाई मलेशिया शुगर मील धनौरा में 15 वर्ष से नौकरी करते और पत्नी के साथ वहीं रहते है। उनका अपना ग्राम पंचायत मलेशिया ब्लाक धनौरा में अपना वोट बनवाएं हुए हैं। इनके नाम से मनरेगा में काम दिखाकर मजदूरी प्राप्त की है। साथ ही अन्य रिश्तेदारों के नाम पर मनरेगा मजदूरी ली है।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सरकड़ी अजीज में आरआरसी सेंटर (कूड़ादान) बनाया गया है। जो मानक अनुसार सही नहीं बनाया गया है। इसकी भी जांच की जानी आवश्यक है। इसके साथ वृद्धावस्था पेंशन के पैसे भी वसूले जा रहे हैं। उनकी मांग है कि ग्राम प्रधान के विकास कार्यो की जांच कराकर ग्राम प्रधान व उसके पति के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उधर प्रधान ने अपने ऊपर लगाए गए आरोप निराधार बताए है। ज्ञापन देने वालो में बलवीर,महेश सिंह, राजेंद्र सिंह, विकास, सौरभ चौधरी, जसवीर आदि मौजूद रहे।