{"_id":"6262fbe978206b2c571aa054","slug":"villager-drowned-in-river-dhanaura-news-mbd4256420167","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में डूबा ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में डूबा ग्रामीण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंडी धनौरा (अमरोहा)। रिश्तेदार की मौत पर अंतिम संस्कार में शामिल होने गए ग्रामीण नहाते समय गंगा नदी में डूब गया। लोगों के शोर मचाने पर उसको बचाने का प्रयास किया गया लेकिन वह गहरे पानी में डूब गया। ग्रामीण गोताखोर उसकी तलाश में जुटे हुए थे।
थाना क्षेत्र के गांव पपसरी खादर से कुछ दूरी पर स्थित जनपद बिजनौर के गांव बाडीवाला निवासी कमलेश देवी की बीमारी की वजह से मौत हो गई थी। परिजन उनका अंतिम संस्कार करने के लिए थाना क्षेत्र के गांव सीपीया फार्म के बह रही गंगा नदी आए थे। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए सोमपाल पुत्र अमर सिंह उम्र 40 साल भी आया हुआ था। बताया जाता है कि दाह संस्कार के बाद सभी लोग गंगा नदी में स्नान कर रहे थे।
सोमपाल स्नान के दौरान गहरे पानी की ओर चला गया। देखते देखते वह गहरे पानी में डूबने लगा। उसने स्वयं को बचाने के लिए शोर मचाकर सहायता मांगी। कुछ लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह पानी में समा गया। सोमपाल के गहरे पानी में डूबने पर वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीण गोताखोर सोमपाल की तलाश में नदी की तलहटी की खाक छान रहे थे। शाम तक उसकी तलाश की जा रही थी।