{"_id":"58348fea4f1c1b282413b694","slug":"villager-became-angry-after-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे के बाद दो गांवों के ग्रामीण आए आमने-सामने नोकझोंक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे के बाद दो गांवों के ग्रामीण आए आमने-सामने नोकझोंक
ब्यूरो/अमर उजाला अमरोहा
Updated Wed, 23 Nov 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Accident
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ रोड पर मंगलवार की सुबह दुग्ध वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल हो गया। एवजाबाद गांव के ग्रामीणों ने वाहन चालक को दबोच कर धुनाई लगा दी। इसी बीच नाजरपुर के ग्रामीणों के आने पर चालक भीड़ का फायदा उठा कर खिसक लिया। जिससे गांव एवजाबाद और नाजरपुर के ग्रामीण आमने-सामने आ गए।
एवजाबाद के ग्रामीणों का आरोप था कि नाजरपुर के लोगों ने चालक को भगा दिया। रोड जाम के साथ तीखी झड़पें हुईं। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझा कर शांत करा दिया। दोनों पक्षों में समझौता हो गया है।
मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे नौगावां सादात थाना क्षेत्र के कासमपुर गांव का शाहरुख बाइक से अमरोहा से डीजल लेकर घर जा रहा था। वह देहात थाना क्षेत्र में कांठ मार्ग पर एवजाबाद गांव के निकट पहुंचा ही था। उसी समय सामने से आ ही दूध लाने वाली टाटा मैक्स ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से शाहरुख घायल हो गया।
विज्ञापन
हादसा देख एवजाबाद के ग्रामीण दौड़ कर मौके पर आ गए और दुग्ध वाहन के चालक को दबोच लिया। भीड़ लग गई। वहीं कुछ लोगों ने चालक की धुनाई लगा दी। कांठ मार्ग पर शोर शराबा सुन कर नाजरपुर के लोग भी पहुंच गए। इसी बीच भीड़ का फायदा उठाते हुए टाटा मैक्स चालक नाजरपुर की ओर भाग गया। एवजाबाद के ग्रामीण नाजरपुर के ग्रामीणों पर चालक को भगाने का आरोप लगाते हुए सड़क पर आ गए।
सड़क पर बैठ कर रोड जाम कर दिया। दोनों गांवों के लोगों में आपस में तनातनी का माहौल बन गया। तीखी झड़पों के साथ बाहें तक तन गईं। हाथापाई तक नौबत आ गई। सूचना पाकर देहात थाना पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया। उधर घायल को मेरठ में भर्ती कराया गया है।
एसओ मोहित चौधरी ने बताया कि टाटा मैक्स की टक्कर से बाइक सवार घायल होने को लेकर विवाद हो गया था। सूचना पर पुलिस पहुंच गई थी। दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया, इस मसले में दोनों पक्षों से समझौता हो गया है। किसी पक्ष से कोई तहरीर भी नहीं दी गई है।