फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Village heads objected to delimitation of wards

वार्डों के परिसीमन पर ग्राम प्रधानों ने जताई आपत्ति, अधिसूचना निरस्त कराने के लिए प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 01 Sep 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
Village heads objected to delimitation of wards
नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद वार्डों के गठन पर ग्राम प्रधानों ने आपत्ति दर्ज कराई है। कलक्ट्रेट पहुंचे ग्राम प्रधानों ने प्रदर्शन किया। साथ ही डीएम को आपत्ति पत्र सौंपकर अधिसूचना को निरस्त कराने की मांग की है।
विज्ञापन

बुधवार को नगर पालिका में शामिल होने वाले 21 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधान एकत्र होकर कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां डीएम बीके त्रिपाठी को आपत्ति पत्र सौंपकर बताया कि नगरपालिका के वार्डों के गठन की अधिसूचना नगर पालिका परिषद अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत है। इसलिए उसे निरस्त कराया जाए।
विज्ञापन

कहा कि नगर पालिका परिषद अमरोहा की सीमा विस्तार में 45 गांव को सम्मिलित करने की एक अधिसूचना 9 दिसंबर 2020 को प्रकाशित की गई थी। जिसके खिलाफ हाई कोर्ट प्रयागराज में याचिका दायर की गई थी जो याचिका विचाराधीन है। वर्तमान में नगर पालिका परिषद से 40 वार्ड प्रस्तावित है। जिसमें पूर्व में 36 गांव को छोड़कर 8 गांवों का उल्लेख करते हुए वार्डों का परिसीमन दर्शाया गया है, जो नियम विपरीत है। इसलिए प्रस्तावित अधिसूचना 9 दिसंबर 2020 व 21 जुलाई 2022 भिन्न होने के कारण निरस्त होने योग्य है। सीमा विस्तार की दूसरी अधिसूचना 21 जुलाई 2022 को जारी की गई थी। जिसमें 45 गांव को सम्मलित किया गया है। जबकि 24 अगस्त को जारी की गई वार्डों की अधिसूचना में 36 गांव को समायोजित किए बिना गलत अधिसूचना प्रकाशित की गई है। ग्राम प्रधानों ने अधिसूचना को निरस्त किए जाने की मांग की। इस दौरान नसरीन, अनिल कुमार, जयप्रकाश, अंशु, मेहरबान अली, वीर बहादुर, यशपाल सिंह, सोनम आदि ग्राम प्रधान मौजूद रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका के सीमा विस्तार के बाद नवगठित वार्डों के गठन के प्रस्ताव पर शासन की मुहर लग गई है। अब नगर पालिका में 40 वार्ड होंगे। इससे पहले पालिका क्षेत्र में 34 वार्ड थे। एक तरफ जहां नगर पालिका में वार्डों की संख्या छह और बढ़ गई है वहीं नौ नए वार्डों का गठन हुआ है। साथ ही चार वार्डों का अस्तित्व मिट गया है। उन्हें नए नामों से जाना-पहचाना जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed