फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Vigilance: 11 flood posts will be established in the district

सतर्कता : जिले में 11 बाढ़ चौकियां होंगी स्थापित

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2024 04:07 AM IST
विज्ञापन
Vigilance: 11 flood posts will be established in the district
अमरोहा। बरसात से पहले गंगा किनारे बसे गांवों में बाढ़ की संभावना को देखते हुए बाढ़ चौकियों की स्थापना का काम शुरू कर दिया गया है। मंडी धनौरा एवं हसनपुर तहसील में 11 बाढ़ चौकियों की स्थापना की जाएगी। जहां स्वास्थ्य एवं राजस्व कर्मियों की तैनाती की जाएगी। जोकि ग्रामीणों एवं प्रशासन के बीच सेतु का काम करते हुए बाढ़ पीड़ितों के इलाज के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने काम करेंगे।
विज्ञापन

बरसात के मौसम में पहाड़ी क्षेत्रों पर अधिक वर्षा के कारण गंगा नदी का जल स्तर बढ़ जाता है। जिसके चलते मंडी धनौरा एवं हसनपुर तहसील बाढ़ से सबसे अधिक प्रभावित होती है। जिले में गंगा नदी कुल लंबाई 86 किलोमीटर है। जिसके किनारे बसे गांवों में गंगा का पानी पहुंचने से बाढ़ के हालात पैदा हो जाते हैं। पिछले साल भी बाढ़ ने कई गांवों को अपनी चपेट में ले लिया था। अब फिर बरसात से पहले गंगा नदी में जलस्तर के बढ़ने की संभावना को देखते हुए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। इसके लिए गंगा किनारे गांवों में बाढ़ चौकियों की स्थापना की जाएगी। जनपद में इस बार कुल 11 बाढ़ चौकियों की स्थापना की जाएगी। जिसमें पांच बाढ़ चौकी तहसील मंडी धनौरा व छह बाढ़ चौकी तहसील हसनपुर में स्थापित होंगी।
विज्ञापन

----

नाविकों व गोताखोरों की होंगी तैनाती, बनेंगी स्वास्थ्य टीम
बाढ़ की संभावना को देखते हुए नाविकों एवं गोताखोरों की तैनाती भी की होगी। जोकि जरूरत पड़ने पर काम आ सकेंगे। इसके अलावा धनौरा, गजरौला एवं गंगेश्वरी व रहरा क्षेत्र में स्वास्थ्य विभाग की टीमें तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----

यहां बनेंगी बाढ़ चौकियां
तहसील - मंडी धनौरा
- तिगरी पक्का कुआं
- चकनवाला मु0
- भोरपुर मंदिर
- आजमपुर
- वाजिदपुर
-----
तहसील- हसनपुर
- जहतौली मजरा महरपुर
- श्यामपुरी
- दियावली खालसा
- सतेड़ा ऐ0
- खड़कपुर
- कांकाठेर
--------

बरसात के दौरान बाढ़ की संभावनाओं के देखते हुए सभी जरूरी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। आपदा प्रबंधन विभाग को सक्रिय कर दिया गया है। बाढ़ चौकियों के साथ-साथ निगरानी समितियां भी बनाई जाएंगी। - सुरेंद्र सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व
---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed