{"_id":"6786cca38a4b8a4ab504ca6c","slug":"video-of-youth-doing-stunts-with-bike-and-tractor-goes-viral-jpnagar-news-c-284-1-smbd1016-132524-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: युवकों का बाइक और ट्रैक्टर से स्टंट करने का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: युवकों का बाइक और ट्रैक्टर से स्टंट करने का वीडियो वायरल
Wed, 15 Jan 2025 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
Updated Wed, 15 Jan 2025 02:14 AM IST
विज्ञापन
आदमपुर। युवकों का बाइक और ट्रैक्टर से अलग-अलग स्टंट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस वायरल वीडियो की जांच में जुट गई है। युवक अपनी जान को जोखिम में डालकर स्टंटबाजी कर रहे हैं। यह स्थिति तब है कि जब पुलिस इस तरह के मामलों में लगातार कार्रवाई कर रही है। बावजूद इसके इस तरह की घटनाएं नहीं रुक पा रही हैं।
क्षेत्र में मंगलवार को अलग-अलग दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए। जिसमें एक वीडियो में युवक बाइक से स्टंट कर रहा है। तो दूसरे वीडियो में दो युवकों द्वारा दो ट्रैक्टरों को आपस में बांधकर स्टंटबाजी कर रहे हैं। युवक इंस्टाग्राम पर फॉलोअर बढ़ाने के लिए युवक चलती हुई बाइक पर एक हाथ से बाइक चलाते हुए दूसरे हाथ से मोबाइल पकड़कर रील बनाते हुए दिखाई दे रहा है। यातायात नियमों को ताक पर रखकर जमकर धज्जियां उड़ाते नजर आ रहे हैं। सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि वीडियो की जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।