फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Video of complainant being beaten up at Naugawan Sadat police station goes viral

वर्दी वाला गुंडा: थाने में फरियादी की बेरहमी से पिटाई, तमाचे मारे, नीचे बैठाकर बरसाए लात-घूसे; देखें Video

Thu, 26 Feb 2026 09:41 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Thu, 26 Feb 2026 09:41 PM IST
सार

मामले की जानकारी मिलने पर एसपी अमित कुमार आनंद ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने विवादों में घिरे हेड मोहर्रिर दिनेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन
Video of complainant being beaten up at Naugawan Sadat police station goes viral
फरियादी पर पुलिस वाले का टूटा कहर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अमरोहा स्थित नौगांवा सादात थाने से जुड़े कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इन वीडियो में हेड मोहर्रिर दिनेश यादव फरियादी युवक को बेरहमी से पीटता दिख रहा है। इस घटना ने जिले में पुलिस की छवि पर सवाल खड़े कर दिए।

विज्ञापन

तमाचे मारे और लात-घूसों से पीटा
वायरल हुए वीडियो बीते अगस्त-सितंबर 2025 के बताए जा रहे हैं। गुरुवार को ये वीडियो सामने आए। वीडियो में दो पुलिसकर्मी एक युवक को कार्यालय में लाते हैं। तभी पीछे से आया हेड मोहर्रिर दिनेश यादव युवक पर हमला कर देता है। वह उसे तमाचे मारता है, लात-घूंसों से पीटता है और कमरे के अंदर धकेल देता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जमीन पर बैठाकर मारता रहा ठोकरें
अन्य वीडियो में भी पुलिस कर्मी युवक को कुर्सी के पास जमीन पर बैठे हुए ठोकरें मारता रहता है। पीड़ित युवक आलमपुर कैंच गांव का निवासी है और फरियाद लेकर थाने आया था। उसे हेड मोहर्रिर दिनेश यादव के कहने पर होमगार्डों ने कार्यालय में बुलाया था। 

विज्ञापन

पुलिस कर्मी लाइन हाजिर
मामले की जानकारी मिलने पर एसपी अमित कुमार आनंद ने तुरंत संज्ञान लिया। उन्होंने विवादों में घिरे हेड मोहर्रिर दिनेश कुमार को लाइन हाजिर कर दिया है। साथ ही पूरे मामले में जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि वीडियो पुराने लग रहे हैं, फिर भी थाने में पिटाई गंभीर मामला है। विभागीय जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed