फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Video of another youth waving a gun goes viral

एक और युवक का तमंचा लहराने का वीडियो वायरल

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jun 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
Video of another youth waving a gun goes viral
मंडी धनौरा। बीते सात दिन में क्षेत्र में तीन अलग-अलग युवकों का तमंचा लहराने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। गुरुवार को एक और युवक का तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। आखिरकार युवकों के पास तमंचे कहां से आ रहे हैं। पुलिस मामले की जांच की बात कहकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ रही है।
विज्ञापन

गुरुवार को एक और युवक का तमंचा लहराने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवक अपने दो मित्रों के साथ बाइक पर स्टंट करता हुआ नजर आ रहा है। कुछ देर बाद युवक बाइक रोक कर हवा में तमंचा लहराता है। तमंचे को बाइक पर रखकर उसकी फोटो लेता नजर आ रहा है। बताया जाता है कि यह वीडियो अमरोहा रोड पर बनाया गया है। बुधवार को भी नगर के मोहल्ला चामुंडा निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर तमंचा लहराने का वीडियो पोस्ट किया था। रविवार को पक्खरपुर गांव निवासी एक युवक का शादी समारोह में तमंचा लहराने का वीडियो वायरल हुआ था। सात दिन में तीन घटनाओं से लगता है कि पुुलिस का खौफ कम होता जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक जयवीर सिंह का कहना है कि तमंचा लहराने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed