{"_id":"629128db95d197708376af93","slug":"vehicles-of-devotees-will-be-diverted-on-the-highway-on-vat-amavasya-gajraula-news-mbd429506551","type":"story","status":"publish","title_hn":"वट अमावस्या पर हाईवे पर रूट डायवर्ट कर गुजारे जाएंगे श्रद्धालुओं के वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वट अमावस्या पर हाईवे पर रूट डायवर्ट कर गुजारे जाएंगे श्रद्धालुओं के वाहन
विज्ञापन
बुद्ध पूर्णिमा की तरह वट अमावस्या पर भी जाम न लगे, इसके लिए गंगा में डुबकी लगाकर घर लौटने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को रूट डायवर्ट कर गुजारा जाएगा। दिल्ली की दिशा के श्रद्धालुओं को मोहम्मदाबाद जीरो बांध से वापस किया जाएगा, जबकि मुरादाबाद के श्रद्धालुओं के लिए ब्रजघाट पुल पार कर बाईं तरफ पार्किंग बनाई गई है। वह भी स्नान कर रास्ते से वाहनों को मोड़ कर वापस नहीं आएंगे।
30 मई सोमवार को वट अमावस्या है। तिगरी निवासी पंडित गंगा शरण शर्मा और गजरौला के पंडित दयानंद शर्मा के मुताबिक वट अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन सुहागन स्त्री वट की पूजा अर्चना करती हैं। लोग गंगा में स्नान करने को उमड़ते हैं। इस कारण वट अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए, हाईवे पर बुद्ध पूर्णिमा की तरह जाम न लगे, इसके लिए पुलिस ने खासे इंतजाम किए हैं। पुलिस का मानना है कि दिल्ली, गाजियाबाद, हरियाणा, हापुड़ के श्रद्धालुओं की वजह से ही हाईवे पर जाम लगता है। वह ब्रजघाट गंगा में डुबकी लगाने के बाद अपने वाहनों को कहीं से भी मोड़ देते हैं। इसलिए इस बार उनको ऐसा नहीं करने दिया जाएगा।
ब्रजघाट चौकी इंचार्ज राजेंद्र सिंह पुंडीर का कहना है कि दिल्ली की दिशा से आने वाले श्रद्धालुओं को ब्रजघाट गंगा में स्नान के बाद वहीं से वापस नहीं होने दिया जाएगा, बल्कि उनके वाहनों को जीरो बांध मोहम्मदाबाद तक लाकर डायवर्ट कराया जाएगा। मुरादाबाद से जाने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए ब्रजघाट पुल पार करने के बाद बाईं ओर पार्किंग बनाई गई है।
विज्ञापन
इधर कहीं भी उनके वाहन खड़े नहीं होने दिए जाएंगे। इसके अलावा ब्रजघाट से पहले पलवाड़ा की तरफ से आने वाले श्रद्धालुओं के वाहनों को भी सीधे ब्रजघाट में प्रवेश नहीं होने देने की रणनीति बनाई गई है। श्रद्धालुओं के वाहनों को बाईं ओर मोड़ा जाएगा, जो ब्रजघाट आने के लिए टोल टैक्स से पहले यू टर्न लेंगे। सीओ धनौरा सतेंद्र सिंह ने पुष्टि करते हुए कहा कि 29 मई की रात से रूट डायवर्ट कराया जाएगा। इसके अलावा हाईवे पर पड़ने वाले सभी आठ कट बंद किए जा रहे हैं। बुद्ध पूर्णिमा की तरह वट अमावस्या पर जाम नहीं लगने दिया जाने के लिए यह कवायद शुरू की जा रही है।