{"_id":"60565dcb8ebc3edc0649c89b","slug":"vehicle-thief-gang-busted-four-bikes-recovered-two-accused-arrested-jpnagar-news-mbd3836706113","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 बाइक बरामद, दो बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, 4 बाइक बरामद, दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
अमरोहा में वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते सीओ विजय कुमार राना।
- फोटो : JPNAGAR
अमरोहा। रात्रिगश्त के दौरान देहात थाना पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया जबकि एक फरार हो गया। पुलिस ने मौके पर चोरी की तीन बाइकें बरामद की। बाद में आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की एक और बाइक गन्ने के खेत से बरामद हुई। पुलिस को कुल चार बाइक बरामद हुई हैं, इसमें दो बाइक दिल्ली एनसीआर और थानाक्षेत्र से ही चोरी की गई थी जबकि एक अन्य बाइक को ट्रेस किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया। जहां से जेल भेज दिया गया है।
शनिवार को देहात थाने में सीओ सदर विजय कुमार राना ने वाहन चोर गिरोह का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एसपी सुनीति के निर्देशन में एसओ हमबीर सिंह फोर्स के साथ रात्रि गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर डाईडेरा रोड बाईपास पर बाइक सवार संदिग्धों को रोकने की कोशिश की गई। तभी एक आरोपी बाइक छोड़कर भाग निकला। पुलिस का शक यकीन में बदल गया और घेराबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों के कब्जे से चोरी की तीन बाइकें बरामद हुईं। अवैध तमंचा और कारतूस भी मिले। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना नाम औरंगजेब निवासी मछरिया थाना रहरा, तसव्वुर निवासी काकर सराय थाना अमरोहा देहात बताया। सीओ के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म के वाहन चोर है, जो आर्थिक लाभ लेने के लिए आसपास के से दो पहिया वाहनों की चोरी कर उन्हें बेच देते है। आरोपी औरंगजेब पर वाहन चोरी करने और अवैध शस्त्र रखने के आधा दर्जन से ज्यादा अभियोग दर्ज हैं। पूछताछ में सामने आया कि औरंगजेब ने बरामद एक मोटर साइकिल को जनवरी 2020 में राजीव विहार खोडा कॉलोनी से चोरी किया था। जबकि तसव्वुर द्वारा बरामद मोटर साइकिल नाजरपुर गांव और दूसरी कस्बा छजारसी से चोरी की थी।
खुलासा करने वाली टीम
अमरोहा। एसओ हमबीर सिंह, एसआई अरुण कुमार, लवलीश कुमार, संतकुमार शर्मा, कांस्टेबल नीरज कुमार, नागेंद्र सिंह, लोकेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह खुलासा करने वाली टीम में शामिल रहे।