फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   vehicals move from tp nagar bridge

टीपी नगर पुलिया से वाहनों का आवागमन शुरू

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 26 Dec 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
vehicals move from tp nagar bridge
टीपी नगर पुलिया से वाहनों का आवागमन शुरू
विज्ञापन

बाइक और चार पहिया वाहनों के लिए खुला
भारी वाहनों पर रहेगी रोक, फिलहाल गलियों और कोट चौराहे से आ जा रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
अमरोहा। शहर के टीपी नगर से गांधी मूर्ति की ओर आने-जाने वाले वाहनों को सहूलियत मिल गई है। पुलिया के आधे हिस्से को खोल दिया गया है लेकिन, पूरा नहीं खोला गया है। ऐसा अभी भारी वाहनों को रोकने के लिए किया गया है। बाद में पुलिया के और पक्का हो जाने के बाद खोला जाएगा। फिलहाल बाइक और चार पहिया वाहनों का आवागमन शुरू हो गया है। भारी वाहनों को रोकने के लिए बैैरियर लगाया जाएगा।

नगर पालिका की ओर से शहर के टीपी नगर तिराहे के पास पुलिया का निर्माण कराया गया है। इस पर 3.30 लाख रुपये की लागत आई है। यह 12.15 मीटर लंबा ओर 1.800 मीटर चौड़ा है। इसके अलावा गहराई एक मीटर है। पुलिया के निर्माण के चलते आवागमन बाधित रहा। आने जाने के लिए ओवरब्रिज के बगल के गलियों और दरगाह के पास के रास्ते का इस्तेमाल किया गया है। वही कैलसा, कांठ रोड की ओर से आने जाने के लिए लोग कोट चौराहे का इस्तेमाल करते रहे हैं। इसके चलते शहर के हिस्से में भी जाम के हालात रहे। पीडब्लयूडी के सहायक अभियंता ने पुलिया के निर्माण की क्वालिटी का परीक्षण किया जिसके बाद उन्होंने आवागमन के लिए हरी झंडी दे दी है हालांकि अभी बाइक और हल्के वाहन आ जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed