{"_id":"66dcf4941437b480880e54e4","slug":"various-artworks-made-in-the-park-from-waste-material-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-125274-2024-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: वेस्ट मेटिरियल से पार्क में विभिन्न बनाई कलाकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: वेस्ट मेटिरियल से पार्क में विभिन्न बनाई कलाकृति
विज्ञापन
मंडी धनौरा (अमरोहा)।
कहते हैं कि यदि मन में कुछ नया करने की चाह हो तो कोई भी मंजिल हासिल की जा सकती है। नगर पालिका में तैनात लिपिक आरती शर्मा ने भी पालिका के वेस्ट मेटिरियल से कुछ नया करने की सोची। आइडिया दिमाग में आया तो कबाड़ से जुगाड़ बना दिया।
नगर में उत्सर्जित होने वाले वेस्ट मेटिरियल से पालिका के ट्रेंचिंग ग्राउंड भरते जा रहे हैं। सरकार भी वेस्ट मेटिरियल का उपयोग करने पर जोर दे रहा है। पालिका कार्यालय में कार्यरत अधिष्ठान लिपिक आरती शर्मा के दिमाग में वेस्ट मेटिरियल से कलाकृति बनाने का आइडिया आया। पालिका कर्मियों द्वारा इकट्ठा किए गए कूड़े से प्लास्टिक की बोतलें, वाहनों के टायर, लोहे के ड्रम, प्लास्टिक केन आदि को अलग किया गया।
आरती बताती है कि उन्होंने वेस्ट मेटिरियल से कलाकृति बनाना शुरू कर दिया। पालिका की ओर से संचालित चौधरी चरण सिंह पार्क में वेस्ट मेटिरियल से बनाई गई आकृति लगाई गई है। इन आकृतियों में जिराफ, सूर्य, चीकू, टाइगर आदि शामिल हैं। बच्चे इन आकृतियों के पास खेलते हैं और फोटो खिंचवा रहे हैं। आरती शर्मा ने लोगों से अपील की है कि वे वेस्ट मेटिरियल को इधर उधर न फेंके। उनका कहना है कि दुनिया में कोई भी चीज अनुपयोगी नहीं है। आरती शर्मा ने नागरिकों से अपने नगर को स्वच्छ रखने की अपील की है। वही पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने आरती शर्मा को सम्मानित करने की बात कही है।