{"_id":"627178f3673e4b41675d9c90","slug":"vaccine-will-protect-children-from-corona-must-be-vaccinated-jpnagar-news-mbd426808140","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीका करेगा बच्चों की कोरोना से हिफाजत, जरूर कराएं टीकाकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीका करेगा बच्चों की कोरोना से हिफाजत, जरूर कराएं टीकाकरण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना महामारी से बचने के लिए 5 से 12 साल तक के बच्चों के लिए टीकाकरण की मंजूरी मिल गई है। अब तक जिले में 12 से 18 और इससे अधिक उम्र वालों को टीका लगाया जा रहा था। हालांकि अभी तक किसी भी उम्र बालों का शत-प्रतिशत टीकाकरण नहीं हो पाया है। स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। कोरोना संक्रमण की चौथी लहर भी दस्तक दे रही है। जिले में कोरोना के तीन मरीज सक्रिय हैं। दिल्ली एनसीआर समेत अन्य कई शहरों में कोरोना का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। ऐसे में 5 से 12 साल तक के बच्चों का टीकाकरण होना अति आवश्यक है। सरकार की मंजूरी के बाद स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण की तैयारियों में जुट गया है। बेसिक शिक्षा विभाग से प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले इस उम्र के बच्चों का डाटा मांगा गया है। वही शहर के गणमान्य लोगों से लेकर धर्मगुरुओं तक बच्चों के टीकाकरण के पक्ष में है। उन्होंने अभिभावकों से अपने बच्चों को टीका लगवाने की अपील की है। कहां की शंका में गिरने के बजाय आलू आंखों को अपने बच्चों के हित में सोचना चाहिए बच्चों के स्वास्थ्य जीवन के लिए टीका जरूर लगवाएं। बच्चे को रोना से सुरक्षित रह सकें इसके लिए कतई भेदभाव ना करें सभी भरतपुर धर्म के लोग अपने बच्चों को टीका लगवाएं। कोरोना एक महामारी है इससे बचने के लिए टीका ही सुरक्षित उपाय है।
किसी तरह की शंका नहीं, जरुर लगवाएं टीका
- पांच से 12 साल तक के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन लगना काफी आवश्यक है। किसी तरह की शंका में घिरने के बजाय अभिभावकों को अपने बच्चे का हित सोचना चाहिए। बच्चों के स्वस्थ जीवन के लिए टीकाकरण जरूर कराएं। हमें सरकार के निर्देश का पालन करते हुए बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए टीकाकरण कराना चाहिए।- पंडित आशुतोष त्रिवेदी, श्रीबाबा गंगानाथ मंदिर
कोरोना रोधी टीका महामारी से बचाव का एकमात्र उपाय
कोविड-19 से बचाव करने के लिए सावधानी के साथ टीकाकरण कराना होगा। महामारी से बचने के लिए यह एकमात्र उपाय है। तीसरे चरण में बच्चों को वैक्सीन लगवाने का मौका आया तो इसे गंवाना नहीं चाहिए। इसके अलावा बच्चों की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए। - हर्ष माहेश्वरी, अध्यक्ष रोटरी क्लब अमरोहा
विज्ञापन
बच्चों की सुरक्षा के लिए लगवाएं टीका
जिस तरह से पोलियो को खत्म करने में सभी की भूमिका रही। उसी तरह कोरोना के लिए सब को जागरूक होना पड़ेगा। टीकाकरण होने के बाद काफी हद तक हम कोरोना पर जीत हासिल कर चुके हैं। लेकिन बच्चे की सुरक्षा के लिए टीकाकरण कराना चाहिए। अभिभावकों को इस कार्य के लिए आगे आना होगा।- अनिल कुमार जग्गा, समाजसेवी
कोरोना एक महामारी है, बचने के लिए टीका जरूर लगवाएं
- हुकूमत कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण करा रही है। कोरोना से बचाव के लिए प्रत्येक इंसान को अपने बच्चों को टीकाकरण कराने से पीछे नहीं हटना चाहिए। कोरोना एक महामारी है। इससे बचने के लिए दवा का इस्तेमाल करने से कोई हर्ज नहीं है। अपने बच्चों की टीकाकरण जरूर कराएं।- मुफ्ती हमजा अब्बासी, नायाब शहर इमाम जामा मस्जिद
सभी वर्ग और धर्म के लोग कराएं बच्चों का टीकाकरण
- कोरोना से बचाव के लिए सरकार काफी बेहतर काम काम रही है। शुरुआती दिनों में सभी का वैक्सीनेशन कराया गया। अब पांच से 12 साल तक के बच्चों का नंबर आया है। अपील है कि सभी वर्ग और धर्म के लोग टीकाकरण जरूर कराएं, जिससे आने वाले समय में बच्चे कोरोना से सुरक्षित रह सकें। -डॉ वीर वीरेंद्र सिंह, प्राचार्य जेएस पीजी कालेज
सर्वे अभियान चलाया जा रहा
- पांच से 12 साल तक के बच्चों को टीकाकरण कराने के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। हालाकि अभी तक कोई शासनादेश नहीं मिला है। बेसिक शिक्षा विभाग से प्राइमरी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का डाटा मांगा है। साथ ही आशाओं के माध्यम से घर-घर सर्वे अभियान कराने के निर्देश दिए हैं। शासन से निर्देश आने के बाद बच्चों का टीकाकरण कराया जाएगा। कोरोना से बचाव के लिए बच्चों का टीका अवश्य लगवाएं।-डॉ संजय अग्रवाल, सीएमओ