फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Upset by his grandmother's scolding, the teenager jumped into the Ramganga feeder canal.

Amroha News: नानी की डांट से क्षुब्ध किशोर ने रामगंगा पोषक नहर में लगाई छलांग

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Upset by his grandmother's scolding, the teenager jumped into the Ramganga feeder canal.
मंडी धनौरा। नानी की डांट से क्षुब्ध होकर किशोर ने रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगा दी। किशोर के नहर में छलांग लगाने की जानकारी मिलने पर परिजनों में अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। ग्रामीण गोताखोर किशोर की तलाश में जुटे हुए थे।
विज्ञापन

थाना डिडौली के गांव मुबारकपुर नूरी निवासी रवि कुमार का 12 साल का पुत्र आर्यन क्षेत्र के गांव अख्तियारपुर में अपने मामा के यहां रहकर पढ़ाई कर रहा था। शुक्रवार की शाम वह अपनी नानी के साथ खेत पर गया हुआ था। वहां किसी बात पर नानी ने उसको डांट दिया। इससे क्षुब्ध होकर आर्यन ने गांव के पास ही बहने वाली रामगंगा पोषक नहर में छलांग लगा दी। आर्यन को नहर में छलांग लगाता देखकर नानी ने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जानकारी होने पर ग्रामीण गोताखोर भी मौके पर पहुुुंच गए। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। प्रभारी निरीक्षक अमरपाल सिंह ने बताया कि किशोर के नहर में छलांग लगाने की सूचना मिली थी। किशोर की तलाश के लिए एसडीआरएफ को बुलाया गया है। परिजनों ने नहर का पानी बंद कराने की मांग की है। आर्यन के परिजन चिंतित हालत में नहर किनारे बैठे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed