फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uproar over private hospital after patient's death

मरीज की मौत के बाद निजी अस्पताल पर हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jun 2021 01:27 AM IST
विज्ञापन
Uproar over private hospital after patient's death
हसनपुर(अमरोहा)। मरीज की मौत के बाद संचालक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए नाराज लोगों ने निजी अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा कर दिया। सूचना मिलते ही विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी और पुलिस पहुंच गए। लोगों को समझाकर शांत कराया। लापरवाही से उपचार करने को लेकर अस्पताल संचालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बताते हैं कि कोतवाली क्षेत्र के गांव फूलपुर बीजलपुर निवासी भीमसेन (28) पुत्र जयलाल सोमवार रात करीब 8 बजे बाइक पर सवार होकर अपनी रिश्तेदारी से रहरा की दिशा से लौट रहा था। बाइक पर भीमसेन की पत्नी पूनम और छोटे भाई योगेंद्र का ढाई वर्ष का मासूम बेटा लक्ष्य भी बैठा हुआ था। हसनपुर रहरा रोड पर गांव मंगरौली के नजदीक बाइक अज्ञात वाहन से टकरा गई। हादसे में भीमसेन और लक्ष्य बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को रहरा रोड पर ही यशदान हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। यहां से गंभीर हालत में मासूम लक्ष्य को मेरठ रेफर किया गया जबकि भीमसेन को उपचार के लिए वही भर्ती कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह करीब 11 बजे अस्पताल में भीमसेन की हालत खराब हो गई, तब उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। लेकिन मेरठ पहुंचते ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद नाराज परिजन भीमसेन का शव लेकर वापस हसनपुर स्थित अस्पताल पहुंचे। इस दौरान अन्य ग्रामीण भी पहुंच गए। अस्पताल के बाहर शव रखकर हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल संचालक पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाया। जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी पहुंच गए। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया। परिजनों को आर्थिक मदद का भरोसा भी दिया। इसके बाद विधायक ने खुद थाने पहुंचकर मामले में कार्रवाई के लिए कोतवाल से कहा। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने अपने पीछे एक बेटी छोड़ी है। मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। भीमसेन खेतीबाड़ी करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, अस्पताल संचालक का आरोप है कि लोगों की भीड़ ने अस्पताल में पहुंचकर तोड़फोड़ की। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय तोमर का कहना है कि तहरीर के आधार पर यशदान हॉस्पिटल के संचालक मुखिया गुर्जर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed