{"_id":"699b6c15c1d5a2ba0200fe3e","slug":"uproar-over-diesel-instead-of-petrol-in-new-bike-jpnagar-news-c-284-1-smbd1015-158004-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: नई बाइक में पेट्रोल के बजाय डीजल डालने पर हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: नई बाइक में पेट्रोल के बजाय डीजल डालने पर हंगामा
विज्ञापन
गजरौला। नई बाइक में पेट्रोल की बजाय डीजल डाल का आरोप लगाते हुए बाइक स्वामी ने पंप पर जमकर हंगामा किया। जानकारी होने पर लोग इकट्ठा हो गए। बाइक स्वामी को समझाने की कोशिश की। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। मामले की जानकारी ली।
मुरादाबाद के छजलैट थाना क्षेत्र के गांव बैरमपुर निवासी कपिल कुमार ने रविवार को गजरौला में हाईवे किनारे एक शोरूम से नई मोटर साइकिल खरीदी। उसे लेकर वह तेल डलवाने हाईवे किनारे एक पेट्रोल पंप पर गए। पेट्रोल पंप नगर से करीब तीन किमी मुरादाबाद की दिशा में है। कपिल कुमार ने सेल्समैन से पांच सौ रुपये का स्पीड वाला पेट्रोल डालने को कहा।
उन्होंने उसे ऑनलाइन भुगतान भी कर दिया। आरोप है कि पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल की बजाय डीजल डाल दिया गया। उन्होंने डीजल की नोजल को देखा तो हंगामा कर दिया। कहा कि वह नई बाइक खरीद कर लाए हैं। टंकी में डीजल डाल देने से बाइक खराब हो जाएगी।
विज्ञापन
हंगामा देख लोग इकट्ठा हो गए। पेट्रोलपंप कर्मियों ने उनको समझाने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। सूचना पाकर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामले की जानकारी ली। इंस्पेक्टर मनोज कुमार का कहना है कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।