{"_id":"6a8a0fe2d6f9c970b309dde2","slug":"uproar-at-municipal-board-meeting-over-failure-to-install-plaque-jpnagar-news-c-284-1-smbd1011-171182-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amroha News: शिलापट नहीं लगाने पर पालिका \nबोर्ड की बैठक में हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amroha News: शिलापट नहीं लगाने पर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामा
विज्ञापन
मंडी धनौरा। नगर पालिका बोर्ड की बैठक में मुस्लिम समुदाय की अधिकता वाले वार्डों में कराए गए निर्माण कार्यों के शिलापट नहीं लगाए जाने का मुद्दा गरमा गया। भाजपा सभासद राजू बादशाह ने इस पर घोर आपत्ति जताते हुए संबंधित ठेकेदार और जेई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस पर मुस्लिम सभासदों ने विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सदन में कुछ देर के लिए तनातनी की स्थिति बन गई।
पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल ने ठेकेदार और जेई के खिलाफ जांच के आदेश देकर मामला शांत कराया। भाजपा सभासद राजू बादशाह ने आरोप लगाया कि मुस्लिम वार्डों में हुए निर्माण कार्यों के शिलापट्ट नहीं लगाए गए हैं। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि निर्माण कार्य करने वाला ठेकेदार वर्ग विशेष से संबंधित था और शिलापट के नाम पर निर्धारित धनराशि भी निकाल ली गई। इस पर मुस्लिम सभासदों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि इन वार्डों में सभी वर्गों के लोग रहते हैं।
बैठक में सफाई व्यवस्था का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा। सभासदों ने सफाई व्यवस्था को और मजबूत करने की मांग की। वहीं डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन योजना की सराहना की गई। नगर में ई-रिक्शा के संचालन को नियमित किए जाने की मांग भी उठाई गई। इसके अलावा वाल्मीकि समाज के श्मशान घाट से अतिक्रमण हटाने की मांग की गई। भवनों के मानचित्र विलंब शुल्क के साथ स्वीकृत किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
रेलवे रोड पर खाली पड़ी बंजर भूमि पर पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर पार्क बनाने के प्रस्ताव को भी स्वीकृति प्रदान की गई। बैठक में प्रशांत त्यागी, नौशाद मंसूरी, आलम शेख, नूतन रानी, जसवीर जोनी, कुसुम गोयल, गौरव धारीवाल समेत अन्य सभासद मौजूद रहे। संवाद