फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Woman body found in six pieces, there was not even a single blow on the face, police also surprised

UP: छह टुकड़ों में मिली महिला की लाश, चेहरे पर नहीं किया था एक भी वार, पुलिस भी हैरान- नहीं हुई पहचान

Thu, 29 Feb 2024 11:45 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 29 Feb 2024 11:45 AM IST
सार

अमरोहा के नौगांवा में महिला की हत्या के बाद शव के टुकड़े कर जंगल में फेंक दिए थे। घटना के तीन दिन बाद भी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आठ टीमें हत्याकांड का खुलासा करने में जुटी हैं।

विज्ञापन
UP: Woman body found in six pieces, there was not even a single blow on the face, police also surprised
अमरोहा में महिला की हत्या - फोटो : संवाद

विस्तार

महिला की हत्या के बाद शव के टुकड़े करके थैलों में भरकर फेंकने के मामले में पुलिस पूरी तरह उलझ गई है। 36 घंटे बाद भी मृतक महिला की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस की आठ टीमें हत्याकांड का खुलासा करने में जुटी हैं। जबकि चार टीमें क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज जांच कर सबूत तलाश रही है।

विज्ञापन


सर्विलांस और साइबर सेल की टीम भी घटनास्थल के आसपास कितने मोबाइल नंबर एक्टिव थे, इसकी जांच में जुटी हैं। मंगलवार की सुबह नौगांवा सादात थानाक्षेत्र यहियापुर चौराहे से दो सौ मीटर दूर जंगल में यूकेलिप्टस पेड़ के नीचे झाड़ियों में दो बड़े कपड़े के थैले पड़े मिले थे।
विज्ञापन


थैलों के आसपास पक्षी मंडरा रहे थे। लोगों ने इसकी सूचना चौराहे पर तैनात पुलिस पिकेट को दी। पुलिसकर्मियों ने मौके पर जाकर देखा तो दो थैलों में महिला के शव के छह टुकड़े थे। महिला ने सलवार और कुर्ता पहन रखा था। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पास में ही कपड़ों से भरा थैला भी पड़ा था। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पंकज तोमर पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और लोगों से पूछताछ करने के साथ ही शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया, लेकिन नतीजा सिफर रहा। पुलिस के आला अधिकारियों ने भी घटनास्थल का मुआयना किया था।

फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए थे। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि महिला की हत्या के खुलासे के लिए टीमें काम कर रही हैं। जहां महिला के शव के टुकड़े मिले थे, उसके आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की जा रही है। महिला की पहचान के लिए मुरादाबाद मंडल और हापुड़ जनपद की पुलिस से मदद ली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

 

 

शव के दाएं हाथ की उंगली में मिली 786 लिखी अंगूठी

क्षेत्र में थैले में मिले महिला के शव को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। आखिर हत्यारों द्वारा शव यहां डालने का क्या उद्देश्य है और महिला कौन थी। शव हिंदू महिला का है या फिर मुस्लिम यह भी सवाल खड़े हो रहे हैं। हालांकि, पुलिस को जांच के दौरान महिला के दाएं हाथ की अंगुली से 786 लिखी अंगूठी मिली। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला मुस्लिम हो सकती है। हालांकि, पुलिस अंगूठी के आधार पर भी शव की शिनाख्त करने के लिए जुटी है। वहीं, दूसरे थैले में मिले उसके कपड़ों से भी पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात तक इस संबंध में कोई सफलता नहीं मिल सकी।

 

 

पुलिस की चार टीमें में खंगाल रही हैं सीसीटीवी कैमरे

महिला का टुकड़ों में शव मिलने के मामले में खुलासे के लिए आठ टीमें लगाई गई हैं। जिसमे चार टीमें सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रहीं हैं। एएसपी राजीव कुमार ने बताया कि महिला का चेहरे के आधार पर पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। आठ अलग-अलग टीमें शिनाख्त के लिए लगाई गईं हैं। बताया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मृतक महिला की शिनाख्त करने के लिए जनपद पुलिस ने बरेली जोन के सभी थानों में महिला के चेहरे को फोटो भेजी हैं। गुमशुदगी भी चेक कराई जा रही है।

 

 

रामकुमार ने सबसे पहले देखे थे थैले

पुलिस के अनुसार अमरोहा नगर के रामकुमार मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे ट्रैक्टर से याहियापुर वाले मार्ग से गुजर रहे थे। तभी उनकी नजर वहां पड़े थैलों पर पड़ी थी। वह वहां रुके तो उन्हें अजीब सी बदबू महसूस हुई। वहीं, थैलों के ऊपर पंछी मंडरा रहे थे। उन्हें देखकर अन्य लोग भी रुक गए। इसके बाद स्थानीय पिकेट पर तैनात पुलिस कर्मियों को इसकी सूचना दी गई।

जिले में पहले भी मिल चुके हैं अज्ञात महिलाओं के शव

नौगांवा सादात थाना क्षेत्र में दो बड़े थैलों में छह टुकड़ों में मिले महिला के शव ने सभी को चौंका दिया है। महिला की जिस निर्ममता से हत्या की गई, यह होश उड़ाने वाली है। हालांकि जिले में यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी महिलाओं के कटे हुए शव बरामद हो चुके हैं।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed