फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Shocking video of snatching a chain from a woman's neck, this is how the incident happened

UP: महिला के गले से चेन लूटने की हैरान करने वाली वीडियो, इस तरह घटना को दिया अंजाम, देखकर आप भी रह जाएंगे दंग

Mon, 22 Apr 2024 12:02 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 22 Apr 2024 12:02 PM IST
सार

अमरोहा में महिला के गले से चेन लूट की घटना सामने आई है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है। जिस तरह आरोपियों ने घटना को अंजाम दिया उससे सभी हैरान हैं। 

विज्ञापन
UP: Shocking video of snatching a chain from a woman's neck, this is how the incident happened
अमरोहा में चेन लूटने की घटना आई सामने - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

अमरोहा की पॉश कॉलोनी आवास विकास में 21 दिन पहले अधिवक्ता की मां के गले से चेन लूटने की वारदात सामने आई थी। बाइक सवार दो बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया था, लेकिन पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज किया था। दिनदहाड़े हुई लूट की घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। 

विज्ञापन


अमरोहा नगर के आवास विकास कॉलोनी में अधिवक्ता अतुल चिकारा का परिवार रहता है। 29 मार्च की शाम चार बजे उनकी मां कुसुम देवी अपने पड़ोसी महिला के साथ घर के बाहर सीढ़ियों पर बैठी हुईं थीं। तभी बाइक सवार दो युवक पहुंचे और पता पूछने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान बाइक से उतरे एक युवक ने कुसुम देवी के गले से चेन लूट ली। पीड़ित कुसुम देवी ने शोर मचाया, लेकिन आरोपी बाइक पर सवार होकर अपने साथी के साथ भाग निकला। पूरी घटना मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इस मामले में पुलिस ने अधिवक्ता को जल्द बदमाशों को पकड़ने का झांसा देकर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैरत की बात ये है कि पुलिस अभी तक घटना पर खुलासा नहीं कर सकी है। वहीं, पुलिस आरोपियों के बिजनौर में गिरफ्तार होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रही है।

दो पक्षों में मारपीट, वीडियो वायरल
सैदनगर के मुरसैना चौकी के पास दो पक्षों के बीच लाठी डंडे चले। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चौकी क्षेत्र के बहादुरगंज चौराहे पर इरफान की मिठाई की दुकान है।

वहीं पर मुराद की टीवी रिपेयरिंग की दुकान है। इरफान मिठाई बना रहा था, जिससे मुराद की दुकान में धुआं चला गया। इससे नाराज होकर मुराद ने इरफान की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और खूब लाठी-डंडे चले। मारपीट में इरफान घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को काबू में किया। थाना प्रभारी का कहना है कि दोनों पक्ष की ओर से तहरीर आ गई है। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed