फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Scorpio crushed couple returning from Amroha after celebrating Bakrid on bike, both died

UP: अमरोहा में दर्दनाक हादसा.. बकरीद मनाकर लौट रहे बाइक सवार दंपती को स्कार्पियो ने रौंदा, दोनों ने दम तोड़ा

Tue, 18 Jun 2024 05:43 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, बुरावली/रहरा (अमरोहा)
अमर उजाला नेटवर्क, बुरावली/रहरा (अमरोहा) Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 18 Jun 2024 05:43 PM IST
सार

अमरोहा में तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। इसमें दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दंपती ससुराल में बकरीद मनाकर घर जा रहा था। 

विज्ञापन
UP: Scorpio crushed couple returning from Amroha after celebrating Bakrid on bike, both died
सड़क हादसे में जान गंवाने वाला दंपती - फोटो : संवाद

विस्तार

हसनपुर-रहरा मार्ग पर हाकमपुर के नजदीक स्कार्पियो ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार वसीम (22) और उसकी पत्नी मंतशा (20) की मौत हो गई। वसीम बकरीद मना कर अपनी ससुराल से वापस लौट रहा था। हादसे के बाद चालक कार को छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस कानूनी कार्रवाई कर रही है। उधर, हादसे से परिजनों में शोक की लहर दौड़ गई है। सैदनगली थाना क्षेत्र के गांव गलसुआ निवासी किसान इलियास के बेटे वसीम चौधरी की शादी दो साल पहले रहरा थाना क्षेत्र के गांव मछरिया निवासी मंतशा के साथ हुई थी।
विज्ञापन


वसीम मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण करता था। दस दिन पहले मतंशा अपने मायके गई थी। सोमवार को वसीम चौधरी बकरीद पर ससुराल में मिलने गया था। मंगलवार की सुबह करीब साढ़े दस बजे वह पत्नी मंतशा को साथ लेकर बाइक से अपने गांव जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जैसे ही बाइक रहरा हसनपुर मार्ग पर हाकमपुर और कुटी दौलतपुर के बीच सामने पहुंची तभी सामने से आ रही स्कार्पियो ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ जमा हो गई। दोनों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।

जहां से गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। रास्ते में ही दोनों दम तोड़ दिया। उधर, हादसे के बाद चालक मौके से स्कार्पियो छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने स्कार्पियो और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में ले लिया।


सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्कार्पियो चालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। उधर, हादसे से दंपती के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed