{"_id":"661bdd68a682ab2d100adfdd","slug":"up-minor-boyfriend-and-girlfriend-caught-family-members-fixed-the-marriage-police-took-this-action-2024-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, घरवालों ने तय किया निकाह, पुलिस ने की यह कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: नाबालिग प्रेमी-प्रेमिका को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा, घरवालों ने तय किया निकाह, पुलिस ने की यह कार्रवाई
Sun, 14 Apr 2024 07:13 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 14 Apr 2024 07:13 PM IST
सार
आदमपुर में पुलिस ने नाबालिगों का निकाह रुकवा दिया। दोनों पक्षों को कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। दरअसल, एक गांव के दो नाबालिगों में लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उन्हें कुछ दिन पहले किशोरी के पिता ने पकड़ लिया था। इसके बाद निकाह तय किया गया।
विज्ञापन
अमरोहा में नाबालिग का निकाह रुकवाया
- फोटो : iStock
विस्तार
आदमपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में आपत्तिजनक स्थिति में पकड़े जाने के बाद शनिवार की रात नाबालिग प्रेमी युगल का निकाह कराया जा रहा था। पुलिस ने मौके पर पहुंच निकाह रुकवा दिया और चेतावनी देकर छोड़ दिया। नसीहत दी गई कि बालिग होने तक निकाह नहीं किया जाए।
विज्ञापन
ऐसा करने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताते हैं कि एक इलेक्ट्रीशियन की दुकान पर काम करने वाले 17 वर्षीय किशोर का गांव निवासी पड़ोस की रहने वाली 16 वर्षीय किशोरी से पिछले छह माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों अक्सर चोरी छुपे मिलते रहते थे।
विज्ञापन
शनिवार की सुबह जब घर के सब लोग खेतों पर गए हुए थे। तभी प्रेमी अपनी प्रेमिका के घर पहुंच गया। इसी बीच किशोरी का पिता घर पहुंच गया और दोनों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया। इसके बाद गांव के संभ्रांत लोगों के बीच बैठकर पंचायत हुई।
विज्ञापन
किशोरी के पिता ने शर्त रखी कि उसी लड़के के साथ बेटी का निकाह कराया जाए। नहीं तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराई जाएगी। मुकदमे के डर से लड़के के परिजन निकाह को राजी हो गए। निकाह शनिवार रात लगभग आठ बजे होना तय हुआ।
इसी बीच निकाह की तैयारी चल रही थी। दोनों पक्ष के परिजन व निकाह पढ़ाने वाले इमाम, गांव के ही कुछ संभ्रांत लोग निकाह की रस्म करने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने लगे। तभी किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस को आता देख मौके पर मौजूद लोगों में खलबली मच गई।
पुलिस ने नाबालिग प्रेमी युगल के निकाह को अवैध बताते हुए रुकवा दिया। इसके बाद प्रेमी युगल, उनके परिजनों व इमाम को थाने ले जाया गया। समझाया कि बालिग होने तक निकाह नहीं किया जाए। चेतावनी देकर सभी को छोड़ दिया।
सीओ दीप कुमार पंत ने बताया कि डायल 112 पर रात सूचना मिली कि एक नाबालिग जोड़े का निकाह कराया जा रहा है। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों को थाने ले आई। दोनों पक्षों ने चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।