UP: पर्चा निरस्त होने पर निर्दलीय प्रत्याशी फफक पड़ा, ई रिक्शा चालक ने करवाया था नामांकन, अब मैदान में 12 लोग
अमरोहा में निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन में खामी पाए जाने पर उसे खारिज कर दिया। इसकी जानकारी मिलने पर वह कलक्टेट पहुंचा। इसके बाद वह फूट-फूटकर रोने लगा। प्रशासन ने उसे समझाकर पुलिस के साथ घर भेजा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
लोकसभा चुनाव के लिए किया गया नामांकन निरस्त होने पर निर्दलीय प्रत्याशी कलक्ट्रेट में फूट-फूटकर रोया। इसके बाद उसने हंगामा काटा। उसे समझा बुझा कर पुलिस के साथ घर भेज दिया गया। अमरोहा में दूसरे चरण की नामांकन प्रक्रिया पूरे होने के बाद नामांकन पत्रों की जांच की गई थी।
अमरोहा लोकसभा सीट से 21 प्रत्याशियों ने अपने नामांकन दर्ज कराए थे। जांच के बाद नौ प्रत्याशियों के नामांकन अपूर्ण पाए जाने पर निरस्त किए गए थे। चुनाव में गांव करनपुर माफी निवासी अमीचंद ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दर्ज कराया था।
एक प्रस्तावक द्वारा शपथ पत्र देकर उसकी बिना जानकारी के शपथ पत्र देने की बात कही थी। जिसके बाद अमीचंद का पर्चा निरस्त कर दिया गया। शनिवार को कलक्ट्रेट पहुंच कर अमीचंद ने हंगामा काटा। इसके बाद में समझा बुझाकर उसे पुलिस के साथ घर पहुंचाया गया। बताया जाता है कि हंगामा करने वाले प्रत्याशी ई रिक्शा चालक हैं।
जांच में नौ नामांकन निरस्त, 12 प्रत्याशी मैदान में
अमरोहा में दूसरे चरण में होने वाली नामांकन प्रक्रिया बृहस्पतिवार को समाप्त होने के बाद शुक्रवार को नामांकनपत्रों की जांच की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा की गई जांच में नौ नामांकन अपूर्ण पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए हैं। जिसके बाद कुल 12 प्रत्याशी चुनाव मैदान में रह गए।
आठ अप्रैल को नाम वापसी के बाद शेष प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया जाएगा। लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए जिले में 28 मार्च से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की गई थी। जो चार अप्रैल तक चली। इस दौरान 21 प्रत्याशियों द्वारा अपने नामांकनपत्र जमा कराए गए थे।
शुक्रवार को नामांकन पत्रों की जांच की प्रक्रिया पूरी की गई। दिन भी पत्रों की जांच चली। जिला निर्वाचन अधिकारी राजेश कुमार त्यागी द्वारा की गई जांच में नौ नामांकन पत्र अपूर्ण पाए जाने पर निरस्त कर दिए गए।
जिसके बाद 12 प्रत्याशी चुनावी मैदान में बचे रह गए। आठ अप्रैल को नाम वापसी के बाद चुनावी मैदान में बचे रहने वाले प्रत्याशियों को चुनाव चिह्नों का आवंटन कर दिया जाएगा।
इनके नामांकन हुए निरस्त
अमीचंद निर्दलीय
तसब्बुर अजान निर्दलीय
राम अवतार निर्दलीय
राजपाल सैनी निर्दलीय
विजेंद्र सिंह भारतीय जवान किसान पार्टी
रमेश राष्ट्रीय भारतीय जन जन पार्टी
वीर सिंह राष्ट्रीय जनसंचार दल
अंजू पत्नी मनोज जनहित पार्टी प्रगतिशील
अजयपाल सिंह निर्दलीय
इन प्रत्याशियों के नामांकन पाए गए सही
कंवर सिंह तंवर भाजपा
डॉ. मुजाहिद हुसैन बसपा
दानिश अली कांग्रेस
कुशाग्र निर्दलीय
नरेंद्र सिंह निर्दलीय
कुमदेश कुमार निर्दलीय
काशिफ हुसैन निर्दलीय
जीतपाल राणा निर्दलीय
दानिश पुत्र नफीस निर्दलीय
सुरेश निर्दलीय
नईमुद्दीन निर्दलीय
सुहेल हैदर अखिल भारतीय परिवार पार्टी
सही होने के बाद भी निरस्त करने का आरोप, भेजी शिकायत
निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन कराने वाले मंडी धनौरा निवासी राजपाल सिंह सैनी ने चुनाव आयोग को भेजी शिकायत में कहा है कि नामांकनपत्र में प्रत्येक पेज पर उनके हस्ताक्षर होने के बाद उनका नामांकन खारिज कर दिया गया है। उन्होंने चुनाव आयोग को शिकायती पत्र भेजकर उनका नामांकन शामिल किए जाने की मांग की है।