फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: Girlfriend conspiracy, boyfriend was called home night meet her, family members shot him dead

UP: अमरोहा में प्रेमिका की खौफनाक साजिश, प्रेमी को मिलने रात में बुलाया घर, परिजनों ने गोली मारकर कर ले ली जान

Thu, 04 Jan 2024 10:22 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 04 Jan 2024 10:22 AM IST
सार

अमरोहा के ढक्का मोड़ गांव में जींस कारीगर उवैस की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसका आरोप उसकी प्रेमिका के परिजनों पर लगा है। पुलिस ने बताया कि उवैस दिल्ली में काम करता था। जब वह गांव पहुंचा तो प्रेमिका ने उसे मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद उसके परिजनों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
UP: Girlfriend conspiracy, boyfriend was called home night meet her, family members shot him dead
अमरोहा में हत्या के बाद गमगीन परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

सैदनगली थानाक्षेत्र के ढक्का मोड़ गांव में परिवार ने बेटी के प्रेमी उवैस (23) की गोली मारकर हत्या कर दी। उवैस जींस सिलने का काम करता था। उवैस के पिता जफरुद्दीन का कहना है कि उनके बेटे का पड़ोस में ही रहने वाले इरशाद की बेटी से प्रेम संबंध था। इरशाद इस बात से नाराज था।

विज्ञापन


मंगलवार की रात इरशाद ने अपनी बेटी से उवैस को फोन करवाया कि वह घर से बाहर आकर सिमकार्ड ले जाए। प्रेमिका की कॉल पर उवैस घर से बाहर निकला। घर के पास पहले से मौजूद इरशाद और उसके दो बेटों ने उवैस की हत्या कर दी। एसपी कुंवर अनुपम सिंह ने बताया कि इस मामले में इरशाद, उसके बेटे नवाजिश समेत दूसरे बेटे व बेटी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


इरशाद का दूसरा बेटा और प्रेमिका बताई गई बेटी नाबालिग हैं। तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उवैस के पिता जफरुद्दीन का कहना है कि बेटे की प्रेमिका के पिता ने उवैस को दबोच लिया। नाबालिग छोटे बेटे ने भी उनकी मदद की। इस बीच इरशाद के बड़े बेटे नवाजिश ने उवैस की गोली मारकर जान ले ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच दिन पहले दिल्ली से गांव आया था उवैस

गांव ढक्का में मोड़ पर किसान जफरूद्दीन का परिवार रहता था। जफरुद्दीन का बड़ा बेटा उवैस जींस कारीगर था। उसकी अभी शादी भी नहीं हुई थी। दिल्ली में रहकर जींस सिलाई का काम करता था। बताते हैं कि पांच दिन पूर्व ही वह घूमने के लिए अपने गांव आया हुआ था। पिछले कई माह से उवैश का प्रेम प्रसंग दूसरी जाति की युवती से चल रहा था।


वह अक्सर बातें करते रहते थे। प्रेमिका के परिवार वालों को ये मंजूर नहीं था। इसी को लेकर प्रेमिका पक्ष के लोग युवक से नाराज थे। पांच दिन ही पहले दिल्ली से घर आया उवैस बहुत खुश था। लेकिन उसे क्या मालूम था कि यह खुशी ज्यादा वक्त तक उसके चेहरे पर नहीं रहने वाली है।

वह दिल्ली अब कभी नहीं जा सकेगा। आरोप है कि मंगलवार की रात को लड़की ने मोबाइल का सिम देने के बहाने उसे बुलाया था। इसी दौरान लड़की के घरवालों ने उसे पकड़ लिया और गोली मार दी।

तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था उवैस

उवैस तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। परिवार को सहारा देने की बड़ी जिम्मेदारी उवैस के कंधों पर ही थी। लेकिन उवैस की हत्या से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed