{"_id":"5a68e71c4f1c1b514a8b577b","slug":"up-day-projects-of-18-crores-devoted-to-the-public","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी दिवस ः 18 करोड़ की परियोजनाएं जनता को समर्पित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी दिवस ः 18 करोड़ की परियोजनाएं जनता को समर्पित
ब्यूरो अमर उजाला/अमरोहा।
Updated Thu, 25 Jan 2018 01:35 AM IST
विज्ञापन
अमरोहा में यूपी दिवस कार्यक्रम में योजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास करते कैबिनेट मंत्री व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के राजकीय मिनी स्टेडियम में उत्तर प्रदेश दिवस मनाया गया। जिसमें खेलकूद युवा कल्याण एवं व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग मंत्री चेतन चौहान ने विभिन्न विभागों के 17 करोड़ 75 लाख की 24 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान विभिन्न स्कूलों को छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना, स्वागत गीत, लोक गीत और स्वच्छता पर नाटिका आयोजित समा बांध दिया।
बुधवार को मिनी स्टेडियम में आयोजित यूपी दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान ने कहा कि अगले साल से यूपी दिवस को ओर भी भव्य रूप से मनाया जाएगा। योगी सरकार एकाएक कीर्तिमान स्थापित करने के साथ कार्य कर रही है। सरकार का लक्ष्य गरीब मजदूरों को सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना हैं। किसी भी विभाग में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नही किया जाएगा। लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि योगी सरकार ने 86 लाख किसानों का एक-एक लाख रुपये तक का ऋण माफ किया है। सरकार बेरोजगारों को रोजगार दे रही है।
उन्होंने खेलकूद युवा कल्याण एवं व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल विकास विभाग का तर्क देते हुए कहा कि उनके विभाग में हर वर्ष दो लाख लोगों को रोजगार दिया जाएगा। जिसमें 1 लाख 30 हजार लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। कहा कि यूपी दिवस प्रदर्शनी में वन डिस्ट्रिक वन प्रोडक्ट के तहत अमरोहा के तबला और ढोलक को नामित किया गया है। सरकार अमरोहा की ढोलक और तबले को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ेगी।
विज्ञापन
इतना ही नही ढोलक तैयार करने वाले कारीगरों व मजदूरों के लिए भी कुछ अच्छा करने का प्रयास करेगी। उन्होंने जनपद की सबसे स्वस्थ्य बेटी जिया, बब्ली और रिद्धिमा की मांओं को सम्मानित किया। विधायक हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रयासरत है। किसानों की समस्याओं के प्रति बेहद गंभीर हैं। जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू चौधरी ने कहा कि जिला पंचायत की तरफ से जनपदवासियों को भरपूर सहयोग प्रदान किया जाएगा।
भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर ने कहा कि सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मंशा के अनुरूप कार्य करते हुए सबका साथ सबका विकास के उद्देश्य से कार्य कर रही है। उन्होंने जिले के स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए सभी को मिल जुलकर रहने का आह्वान किया। जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने सरकार की योजनाओं का लाभ हरेक को मिलेगा। कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा सारथी वैन जनपद में 15 दिन तक परिवार नियोजन के लिए प्रोत्साहित करेगी और सूचना विभाग की एईडी वैन जनपद में 3 दिन तक सरकार की योजनाओं और नीतियों का प्रसार प्रसार करेगी। इस दौरान श्यामवीर सिंह, सीडीओ चन्द्रपाल सिंह, एडीएम महूमद आलम अंसारी, एएसपी ब्रजेश कुमार, डीआईओएस रामाज्ञा कुमार, बीएसए गौतम प्रसाद और जिला कृषि अधिकारी राजीव कुमार आदि मौजूद रहे।