{"_id":"67071b29b5757d7359060614","slug":"up-board-examination-centers-will-be-decided-by-marks-determination-jpnagar-news-c-284-1-jpn1002-127285-2024-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड : अंक निर्धारण से तय होंगे परीक्षा केंद्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड : अंक निर्धारण से तय होंगे परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
अमरोहा। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए तैयारियों का दौर जारी है। फरवरी में प्रस्तावित परीक्षाओं के लिए केंद्रों का निर्धारण करने की प्रक्रिया चल रही है। इसके लिए स्कूलों का भौतिक सत्यापन कराया जाएगा। वहीं, परीक्षा केंद्रों का निर्धारण करने के लिए स्कूलों की मेरिट भी बनेगी। मेरिट में अधिक अंक पाने वाले विद्यालयों को वरीयता के आधार पर परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। प्रदेश और जिला स्तर पर टॉप-10 मेरिट वाले स्कूलों के लिए भी बीस अंक निर्धारित किए गए हैं।
जिले में यूपी बोर्ड के 24 राजकीय समेत 349 विद्यालयों का संचालन होता है। इनमें फिलहाल परीक्षाओं को लेकर व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों का पंजीकरण पूरा होने के साथ ही केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया भी चल रही है। जिसमें कॉलेजों का भौतिक सत्यापन होने के बाद उनके निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं केंद्रों के निर्धारण के लिए इस बार कॉलेजों का मेरिट के आधार पर चयन किया जाएगा। आधारभूत सुविधाओं के लिए अलग-अलग अंक तय किए गए हैं।
इसके अंतर्गत इंटरमीडिएट स्तर के स्कूलों को 20 अंक, हाईस्कूल स्तर के स्कूलों को 10 अंक, राजकीय विद्यालय को 50 अंक, अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों को 40 अंक और स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालयों को 20 अंक का निर्धारण किया गया है। प्रति शिक्षण कक्ष के लिए पांच अंक, सीसीटीवी कैमरों के लिए 10 अंक, 2024 में परीक्षा केंद्र बनाए जाने पर 20 अंक, 2024 का हाईस्कूल व इंटर का उत्तीर्ण प्रतिशत 90 से अधिक होने पर 10-10 अंक निर्धारित किए गए हैं। विद्यालय में स्मार्ट क्लास का संचालन होने पर भी 10 अंक मिलेंगे। राज्य स्तर पर टॉप-10 सूची में विद्यालय की छात्र-छात्राओं के स्थान पाने पर 20 अंक व जिला स्तर पर टॉप-10 सूची में स्थान पाने पर 10 अंक मिलेंगे। डीआईओएस विष्णु प्रताप सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशों के अनुपालन में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण किया जाएगा।