फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP Board: Answer sheet covers to be changed; identification will now be done via QR code.

यूपी बोर्ड : बदलेगा कॉपियों का कवर, अब क्यूआर कोड से होगी पहचान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
UP Board: Answer sheet covers to be changed; identification will now be done via QR code.
अमरोहा। यूपी बोर्ड की वर्ष 2027 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में इस बार उत्तर पुस्तिकाओं का प्रारूप बदला नजर आएगा। नई व्यवस्था के तहत उत्तर पुस्तिकाओं पर एक ही मुख्य कवर पेज होगा। इस पर परीक्षा से संबंधित विवरण और परीक्षक की ओर से दिए गए अंकों का ब्योरा दर्ज किया जाएगा। कॉपियों के रंग भी अलग-अलग होंगे और उन पर क्यूआर कोड अंकित रहेगा। इससे उत्तर पुस्तिकाओं की पहचान आसान होने के साथ दूसरी कॉपी इस्तेमाल करने जैसी गड़बड़ियों पर भी अंकुश लगाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन

इस बार हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 50036 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं, जबकि पिछले वर्ष यह संख्या 51277 थी। इस तरह पिछले साल के मुकाबले 1241 परीक्षार्थी कम हुए हैं। परीक्षा पांच फरवरी 2027 से प्रस्तावित है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक शतानंद शर्मा ने बताया कि वर्ष 2027 की हाईस्कूल परीक्षा के लिए जिले में 26708 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया है। पिछले वर्ष यह संख्या 26583 थी। इस तरह हाईस्कूल में 125 परीक्षार्थी बढ़े हैं। वहीं, इंटरमीडिएट में इस बार 23328 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जबकि पिछले वर्ष 24694 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था। इस तरह इंटरमीडिएट में 1366 परीक्षार्थी कम हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा को नकलविहीन और व्यवस्थित ढंग से कराने के लिए केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। शिक्षा विभाग परीक्षा केंद्रों के निर्धारण समेत अन्य तैयारियों में जुटा है, ताकि निर्धारित समय पर परीक्षा कराई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed