फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   UP: BJP leader shot himself in Amroha, fired at close range of the pistol

UP: भाजपा नेता ने खुद को गोली से उड़ाया, तमंचे को सटाकर की फायरिंग, आवाज सुन पत्नी पहुंची तो लहूलुहान शव मिला

Tue, 26 Mar 2024 12:30 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 26 Mar 2024 12:30 PM IST
सार

अमरोहा में बीजेपी नेता अजीत चौधरी ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। उन्होंने तमंचे को दिल के ऊपर सटाकर गोली मारी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
UP: BJP leader shot himself in Amroha, fired at close range of the pistol
जान गंवाने वाले अजीत सिंह - फोटो : संवाद

विस्तार

होली की रात भाजपा नेता अजीत चौधरी (30) ने किराए के मकान की छत पर खुद को गोली से उड़ा लिया। दिल के ऊपर सटाकर गोली मारी गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने पड़ताल की और तमंचे को घटनास्थल से बरामद कर लिया। भाजपा नेता के आत्मघाती कदम उठाने से हर कोई अचंभित है।

विज्ञापन


मृतक अजीत चौधरी मूलरूप से डिडौली कोतवाली क्षेत्र के वासीपुर गांव के रहने वाले थे। उनके पिता जन्म सिंह का करीब दस साल पहले निधन हो गया था। परिवार में माता सुमन देवी, पत्नी सिंपल, बेटी एंजिल हैं। अजीत सिंह के बड़े भाई मनमीत सिंह काफी समय से गजरौला में रहते हैं।
विज्ञापन


फिलहाल नौकरी की तलाश में दिल्ली गए हुए थे। उनका मंगलवार को इंटरव्यू था। अजीत सिंह भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ताओं में से एक थे। दो बार जिला पंचायत सदस्य पद का चुनाव लड़ चुके थे, जबकि मंडल महामंत्री जोया के पद पर भी रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्तमान में अजीत चौधरी अपनी पत्नी सिंपल, बेटी एंजिल और मां सुमन देवी के साथ देहात थानाक्षेत्र के पंडित दीनदयाल नगर में किराये के मकान में रहते थे। सोमवार को होली का त्योहार परिवार ने खुशी-खुशी बनाया था। रात करीब दस बजे अजीत चौधरी घर की छत पर गए थे।

यहां उन्होंने पहले एक बार हवाई फायरिंग की। इसके बाद तमंचा लोड करके दूसरी गोली अपने सीने से सटाकर मार ली। गोली लगते ही अजीत चौधरी छत पर गिर पड़े। धमाके की आवाज सुनकर पत्नी सिंपल छत पर पहुंचीं तो अजीत चौधरी लहूलुहान हालत में अचेत अवस्था में पड़े थे।

पत्नी सिंपल के शोर मचाने पर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गई। कुछ रिश्तेदार भी पहुंच गए। तुरंत ही अजीत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए।


बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अपर पुलिस अधीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि अजीत चौधरी ने आत्महत्या की है।  घटनास्थल पर तमंचा भी बरामद हो गया है। उन्होंने खुद को दिल के ऊपर सटाकर गोली मारी थी। आत्महत्या करने के पीछे क्या कारण रहा, इसकी जांच की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed