{"_id":"65884d747d818f8c07065727","slug":"up-bjp-leader-participating-in-kalash-yatra-suffered-heart-attack-everyone-was-stunned-by-his-death-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: कलश यात्रा में शामिल भाजपा नेता को हार्टअटैक, राम-राम जपते हुए गिर पड़े...मौत की खबर से सभी अवाक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: कलश यात्रा में शामिल भाजपा नेता को हार्टअटैक, राम-राम जपते हुए गिर पड़े...मौत की खबर से सभी अवाक
Sun, 24 Dec 2023 08:56 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 24 Dec 2023 08:56 PM IST
सार
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रमेश कलाल ने बताया कि रविवार को राम भक्त कलश यात्रा निकाल रहे थे। यात्रा साईं मंदिर की तरफ बढ़ी तो अचानक चेतन गुप्ता होकर गिर पड़े। तुरंत उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया
विज्ञापन
अमराेहा के भाजपा नेता चेतन गुप्ता
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमरोहा में कलश यात्रा निकालते समय भाजपा के वरिष्ठ नेता 67 वर्षीय चेतन गुप्ता की हार्ट अटैक से मौत हो गई। इस दौरान वह कलश यात्रा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए थे। परिजनों ने अचेत अवस्था में उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
चेतन गुप्ता अमरोहा नगर के पूर्व अध्यक्ष समेत कई पदों पर रहे। चेतन गुप्ता अमरोहा नगर के मोहल्ला चौक में रहने वाले दिवंगत राजेश चंद्र गुप्ता के बेटे थे। चेतन गुप्ता के परिवार में पत्नी के अलावा एक बेटा सचिन गुप्ता और दो बेटियां हैं।
विज्ञापन
उनका बेटा सचिन गुप्ता कोचिंग सेंटर चलते हैं, जबकि चेतन गुप्ता खुद प्लाईवुड एवं हार्डवेयर का कारोबार करते थे। इसके अलावा शुरुआत से अब तक वह भाजपा से जुड़े रहे। वह अमरोहा नगर के नगर अध्यक्ष के अलावा नगर पालिका के तीन बार सभासद रह चुके थे।
विज्ञापन
दो बार जनता के द्वारा उन्हें चुना गया। जबकि एक बार नामित सभासद रहे। जेएस हिंदू पीजी कॉलेज की कार्यकारिणी में भी उनका दखल रहा है। एक बार प्रबंधक तो दूसरी बार मंत्री पद पर रहे थे। वर्तमान में चेतन गुप्ता उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष थे।
भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी रमेश कलाल ने बताया कि रविवार को शहर में राम भक्त कलश यात्रा निकाल रहे थे। लाठे जी मंदिर से शुरू हुई कलश यात्रा शहर के कई मंदिरों में पहुंची, इसके बाद यात्रा 84 घंटा मंदिर से साईं मंदिर की ओर बढ़ी।
तभी अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। राम-राम का गुणगान करते हुए वह बेहोश होकर गिर पड़े। तुरंत ही कलश यात्रा में शामिल लोगों ने उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से डॉक्टर ने गंभीर हालत में उन्हें दूसरे अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
इसके बाद लोग उन्हें लेकर जोया रोड स्थित निजी अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जिला मीडिया प्रभारी ने बताया कि डॉक्टर ने चेतन गुप्ता की मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है।