{"_id":"60f07b4e8ebc3e9cde784478","slug":"university-exam-start-jpnagar-news-mbd395839680","type":"story","status":"publish","title_hn":"विश्वविद्यालय की सालाना परीक्षा का दौर शुरु, डेढ़ घंटे की अवधि0","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विश्वविद्यालय की सालाना परीक्षा का दौर शुरु, डेढ़ घंटे की अवधि0
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमरोहा। स्नातक अंतिम और परास्नातक क विभिन्न विषयों की सालाना परीक्षा गुरुवार से शुरु हो गई। पहले दिन आपाधापी रही। विद्यार्थियों को तापमान जांचा गया। मास्क के बगैर आने वाले छात्रों को मास्क दिया गया। इसके बाद परीक्षा में शामिल हुए। शाम तक परीक्षा का सिलसिला जारी रहा। आंतरिक उड़ाका दल ने परीक्षार्थियों की जांच की। इसके अलावा सीसीटीवी कैमरे से निगहबानी की गई। उत्तर पुस्तिक को जेएस हिंदू पीजी कॉलेज और गजरौला के रमाबाई आंबेडकर राजकीय पीजी कॉलेज में जमा किया गया है।
बरेली विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित स्नातक अंतिम और परास्नातक की विषयों के लिए कुल 70 हजार विद्यार्थी पंजीकृत थे। जेएस हिंदू पीजी कॉलेज में सुबह नौ बजे के बाद विद्यार्थियों के आने का सिलसिला शुरु हुआ। यहां पर कुल 1,805 विद्यार्थियों के सापेक्ष 1,639 ने परीक्षा दी है। पहले दिन रसायन विज्ञान, कॉमर्श और पर्यटन मेें डिप्लोमा विषय की परीक्षा थी। इसके अलावा परास्नातक की सभी विषयों के परीक्षा का सिलसिला शुरु हुआ। सुबह 10 से 11.30 बजे तक परीक्षा चली। आंतरिक उड़ाका दल ने छात्रों की निगरानी की। इसके अलावा उन्हें निर्धारित दूरी पर बिठाया गया। सीटिंग प्लान को लेकर छात्रों को खास दिक्कत नहीं हुई। परीक्षा प्रभारी बबलू सिंह ने बताया कि परीक्षा तीन पाली में हुई है। अब परीक्षा की अवधि तीन घंटे से कम कर 1.30 घंटे की गई है। उत्तर पुस्तिका को संकलन केंद्र में जमा कराया गया है।