फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   Uncontrolled tempo hits highway divider, four injured including brother and sister

Amroha News: अनियंत्रित टेंपो हाईवे पर डिवाइडर से टकराया, भाई-बहन समेत चार घायल

Mon, 27 Oct 2025 02:40 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा
संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा Updated Mon, 27 Oct 2025 02:40 AM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tempo hits highway divider, four injured including brother and sister
डिडौली । कस्बे में हाईवे के फ्लाईओवर पर रविवार सुबह एक टेंपो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे में भाई-बहन समेत चार लोग घायल हो गए गनीमत रही दो छोटे बच्चे बाल-बाल बच गए। घायल रामपुर के एक परिवार के लोग है जो चंडीगढ़ से लौट रहे थे।
विज्ञापन

बरेली के आंवला थानाक्षेत्र के कंचरी जाफरपुर निवासी रामू के बेटे सनी कुमार, मोनू, बेटी नीलम, नीलम के बेटा आलोक डेढ़ वर्षीय और बेटा अर्जुन सात वर्षीय टेंपो से चंडीगढ़ से लौट रहे थे। टेंपो चालक रामपुर के शाहबाद का रहने वाला रिजवान है। टेंपो डिडौली में हाईवे फ्लाईओवर पर पहुंचा तो अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराया।
विज्ञापन

हादसे में चालक रिजवान, सनी कुमार, मोनू और नीलम घायल हो गए। मौके पर ग्रामीणों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस से घायलों को उपचार के लिए जोया के सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने सनी कुमार की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार जारी है। वहीं, दोनों बच्चे सुरक्षित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed