फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Amroha News ›   twopersons died in road accident

अलग-अलग हादसों में एएनएम समेत दो की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
twopersons died in road accident
अमरोहा। सर्किल क्षेत्र में अलग-अलग हादसों में एएनएम समेत दो की मौत हो गई। इसमें स्कूटी सवार एएनएम को पिकअप ने कुचल दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं दूसरा हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में हुआ। यहां अज्ञात वाहन ने अधेड़ किसान को कुचल दिया। उसकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पहला हादसा सोमवार की सुबह देहात थानाक्षेत्र में लालूनंगला गांव के पास हुआ। बिजनौर जनपद के शेरगढ़ गांव निवासी कपिल कुमार की पत्नी नीशू चौहान रहरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर बतौर एएनएम तैनात थीं। सोमवार को वह ड्यूटी के लिए स्कूटी पर सवार होकर अस्पताल जा रही थी। अभी उसकी स्कूटी लालूनंगला गांव के के पास पहुंची थी। तभी अमरोहा की दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में नीशू गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायल को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार त्यागी ने बताया कि मृतक नीशू के चचेरे ससुर जितेंद्र कुमार की तहरीर पर पिकअप चालक रामदयाल निवासी मलुवा थाना नंगल राजा वतन जिला दौसा राजस्थान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। वह दूसरा हादसा डिडौली कोतवाली क्षेत्र में नारंगपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ।
विज्ञापन

बताते हैं कि सरकड़ी अजीज गांव निवासी शीशपाल (55) मंगलवार की शाम किसी काम से जोया आए थे। इसके बाद वह घर वापस जाने लगे। जैसे ही वह नारंगपुर स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे। तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें जोया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर मोहित चौधरी ने बताया कि मृतक के भाई लक्ष्मण की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed